VIDEO: खेल के मैदान पर फिर हुआ एक दर्दनाक हादसा, लाइव मैच के दौरान खिलाड़ी की गई जान
पार्सेला लामोनगन और सेमेन पडांग के बीच मैच खेला जा रहा था।

फुटबॉल जगत से एक बुरी खबर आई है। रविवार को एक मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकराने की वजह से इंडोनेशिया के दिग्गज गोलकीपर कोइरुल हु़डा की मौत हो गई है।
पार्सेला लामोनगन और सेमेन पडांग के बीच मैच खेला जा रहा था। खेल के दौरान 45 वें मिनट में कोइरुल हु़डा फुटबॉल का बचाव करने के लिए आगे बढ़े तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ब्राजीलियाई खिलाड़ी रोड्रिगेज से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
इसे भी पढ़े: दुनिया का एक मात्र ऐसा खिलाड़ी जिसने नंबर 1 से नंबर 10 तक की है बल्लेबाजी
R.I.P. Indonesian Liga 1 goalkeeper #ChoirulHuda passed away after a collision with teammate. Sending my thoughts to his family & friends. pic.twitter.com/mWYVlr8oWb
— Aurimas Adomaitis (@AdomaitisAuris) October 15, 2017
टक्कर लगने के बाद कोइरुल हु़डा वहीं मैदान पर चित होकर गिर गए। तुरंत स्टाफ ने उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App