कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : ''दंगल गर्ल'' गीता फोगाट का इस खिलाड़ी ने तोड़ा गोल्ड जीतने का सपना

कुश्ती से अधिक 'दंगल' फिल्म से शोहरत बटोरने वाली देश की नंबर एक महिला पहलवान गीता फोगट अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।
शनिवार को सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में आयोजित ट्रायल्स में गीता को पूजा ढांढा ने हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरी बार गोल्ड जीतने का सपना भी तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही पूजा ने अगले साल होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: कप्तान कोहली ने द. अफ्रीका को ऐसे ललकारा, पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे
इसके साथ ही ओलंपिक कांस्य पदकधारी साक्षी मलिक को शनिवार को चयन ट्रायल के बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले साल होने वाले राष्टमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम में चुना गया।
साक्षी (62 किग्रा) के अलावा 2018 राष्टमंडल खेलों के लिये टीम में जगह बनाने वाली अन्य महिला पहलवान विनेश फोगाट (50 किग्रा), बबीता कुमारी (54 किग्रा), पूजा ढांडा (57 किग्रा), दिव्या करण (68 किग्रा) और किरण (76 किग्रा) हैं।
चयन ट्रायल यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेनिंग सेंटर में छह वजन वर्गों में कराया गया। छह फ्रीस्टाइल पहलवान किर्गीस्तान के बिशकेक में होने वाली 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App