Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने के लिए गीता फोगाट ने ली ये शपथ

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गीता फोगाट ने इस कार्यक्रम में संकल्प लिया है कि वह दो बच्चों को ही जन्म देंगीं।

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने के लिए गीता फोगाट ने ली ये शपथ
X

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गीता फोगाट ने संकल्प लिया है कि वह दो बच्चों को ही जन्म देंगीं।

हरियाणा की गीता ने अपने पति पवन कुमार के साथ सोमवार को यहां टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के कार्यक्रम में शपथ लेते हुए कहा कि मैं अपने पति पवन के साथ दो बच्चों को जन्म देने का संकल्प लेती हूं।

इसे भी पढ़े:- एशियाई एथलेटिक्स: भारत ने रचा इतिहास, 29 पदकों के साथ शीर्ष पर

इस कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि देश में बढ़ती समस्याओं की जड़ लगातार बढ़ती जा रही आबादी है और इस पर नियंत्रण लगाने की सख्त जरूरत है।

साथ ही भारत की स्टार महिला पहलवान गीता फोगाट ने सोमवार को इस कार्यक्रम में कहा कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है।

ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अधिक जनसंख्या को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story