Gautam Gambhir Wife : गौतम गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, जानें दिलचस्प लव स्टोरी
Gautam Gambhir Wife Natasha Jain Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ली।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर यहां केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। गंभीर शुक्रवार को भाजपा से जुड़ गए और राजधानी की एक लोकसभा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है। गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से प्रभावित हैं और पार्टी के सदस्य के तौर पर देश की भलाई के लिये काम करेंगे। जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, गंभीर को नयी दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद है। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले बढे़ हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी। गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।
Lok Sabha Elections 2019: BJP में शामिल हुए गौतम गंभीर, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव
आगे की स्लाइड्स में जानिए गौतम गंभीर और उनकी पत्नी नताशा की प्रेम कहानी...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- gautam gambhir BJP gautam gambhir joins BJP gautam gambhir politics gautam gambhir election gautam gambhir BJP Natasha Gambhir gautam gambhir Love Story gautam gambhir wife Natasha Jain gautam gambhir wife gautam gambhir wife name gautam gambhir wife photos gautam gambhir wife age gautam gambhir wife pic gautam gambhir wife instagram aazeen gambhir gautam gambhir age gautam gambhir children gautam gambhir house gautam gambhir wiki gautam gambhir father Gautam Gambhir Cricketers Love Stor