विराट कोहली बोले, 2 साल बाद मैदान पर उतरेंगे गंभीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में गौतम गंभीर खेलेंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए संकेत दिया कि इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में गौतम गंभीर खेलेंगे। शुक्रवार को कोहली ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गौतम गंभीर को टीम में खिलाना बिल्कुल उसी की भांति है। क्योंकि वे दोनों ही बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज़ हैं।
अगर गंभीर की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो ऐसा लगभग दो साल बाद होगा जब गौतम गंभीर भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर खेला था। जहाँ वो सस्ते में ही आउट हो गए थे।
हाल ही में समाप्त हुई दिलीप ट्रॉफी में गौतम गंभीर ने ज़ोरदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टेस्ट स्क्वाड में वापसी की थी। जहाँ गंभीर ने इस सीरीज के दौरान इंडिया रेड टीम की कप्तानी की थी। साथ-साथ उन्होंने बल्लेबाजी में भी ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने चार शानदार अर्धशतक जमाए थे। इसी कारण उनको लोकेश राहुल के कानपुर टेस्ट में चोटिल होने के बाद टीम में चुना गया था। हालाँकि, शिखर धवन कोलकाता टेस्ट में खेले थे। लेकिन शिखर की चोट के बाद उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर का रास्ता साफ़ होता नज़र आ रहा है। इसके बावजूद करुण नायर को उनकी जगह बेकअप किया गया है।
बता दें कि गंभीर ने अपने 12 साल के टेस्ट करियर में 56 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमे उन्होंने 42.58 की औसत से 4046 रन बनाये है। टेस्ट करियर में उनका उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर 206 का है। जो उन्होंने 2008 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। अजय जडेजा ने कहा था कि ओपनर शिखर धवन को चोट लगने के बाद भारत को अब गौतम गंभीर को मौका देना ही चाहिए। उन्होंने गंभीर को दूसरे टेस्ट में ही नहीं खिलाए जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि जब आप इतने सीनियर खिलाड़ी को अरसे बाद वापस लेते हैं तो उसे प्लेइंग इलेवन में भी रखना चाहिए। अजय जडेजा ने गंभीर के समर्थन वाला यह बयान आज सुबह इलाहाबाद में दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story