पूर्व माओवादी की बेटी अब भारतीय वॉलीबॉल टीम में खेलेगी
राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम अगस्त 2017 में चीन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

पूर्व माओवादी की बेटी सिरिसका कुरामी को राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चुना गया है। टीम अगस्त 2017 में चीन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
सिरिसका कुरामी ने पिछले कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसका इनाम उन्हें राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में सिलेक्शन के रूप में मिला।
अपने प्रदर्शन से सिरिसका ने साबित किया है कि वह एक शानदार वॉलीबॉल खिलाड़ी है। उन्होंने जिला और स्टेल लेवल से खेलते हुए 10 मेडल हासिल किए हैं।
सिरिसका की उम्र अभी महज 15 साल है और उनका टीम में चुनाव होना युवाओं में एक अच्छा संदेश जाएगा।
सिरिसका की मां चेलेमना कुरामी माओवादी रह चुकी हैं। चेलेम्मा 1990 में माओवादी संगठन में शामिल हुई थी लेकिन 1994 में माओवादियों द्वारा किए जा रहे बेवजह कत्लेआम से तंग आकर वह संगठन से अलग हो गईं।
चेलेम्मा आंध्र प्रदेश और ओडिशा, दोनों राज्यों में वॉन्टेड थीं। उन्होंने दोनों राज्यों में सजा भुगती है। वह मलकानगिरी से 2000 में रिहा हुई थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App