FIFA WC 2018 QuarterFinal: मेजबान रूस को हराकर 20 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा क्रोएशिया

FIFA WC 2018 QuarterFinal: मेजबान रूस को हराकर 20 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा क्रोएशिया
X
क्रोएशिया 1998 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से शनिवार को मेजबान रूस के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरेगा।

सोची। क्रोएशिया 1998 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से शनिवार को मेजबान रूस के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरेगा। क्रोएशिया स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद पहली बार 20 साल पहले विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने के बाद सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

फुटबॉल विश्वकप में इस बार आश्चर्यचकित करने वाले नतीजे मिले है लेकिन क्रोएशिया को अंतिम आठ मुकाबले में इस से अच्छा करने का मौका शायद ही मिले। टीम ने 1998 में क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराया था।

इसे भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड से रात में बात कर लेना पहले बॉल फेंक दें', तस्वीरों में देखिए कप्तानी के दौरान खिलाड़ियों से ऐसे बात करते थे धोनी

जलाटको डालिच टीम ने ग्रुप चरण में अर्जेंटीना जैसे मजबूत दावेदार पर निडर खेल के बूते 3-0 की जीत दर्ज की थी। क्रोएशिया ने नाइजीरिया और आइसलैंड को भी शिकस्त दी और अपने ग्रुप में सबसे मजबूत टीम रही। क्रोएशिया ने नाकआउट चरण के पहले मुकाबले में डेनमार्क को पेनल्टी में हराया।

जिसके बाद टीम यहां के आत्मविश्वास के साथ पहुंची है। जिस टीम में लुका मोड्रिक जैसा शानदार खिलाड़ी हो उसे सपने देखने का पूरा अधिकार है, खासकर तब जब उन्हें इवान राकिटिक और मारियो मंडजुकिच जैसे खिलाड़ियों का साथ मिले।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story