FIFA WC 2018 Quarter-Final: ''वंडर ब्वाय'' एमबाप्पे को रोकना उरूग्वे के लिए कड़ी चुनौती, फ्रांस और उरूग्वे के बीच सेमीफाइनल की जंग

FIFA WC 2018 Quarter-Final: वंडर ब्वाय एमबाप्पे को रोकना उरूग्वे के लिए कड़ी चुनौती, फ्रांस और उरूग्वे के बीच सेमीफाइनल की जंग
X
फ्रांस और उरूग्वे के बीच शुक्रवार को होने वाले विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें फ्रांस की गोल मशीन काइलियान एमबाप्पे पर लगी होगी जिसे रोकना उरूग्वे के सक्षम डिफेंस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

निजनी नोवगोरोद। फ्रांस और उरूग्वे के बीच शुक्रवार को होने वाले विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें फ्रांस की गोल मशीन काइलियान एमबाप्पे पर लगी होगी जिसे रोकना उरूग्वे के सक्षम डिफेंस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

उरूग्वे हालांकि अभी तक हर मैच में अपने मजबूत डिफेंस के दम पर जीतता आया है। दूसरी ओर 19 बरस के एमबाप्पे हर डिफेंस को भेदने की कला में माहिर नजर आ रहे हैं। फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे उरूग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कवानी पीएसजी में एमबाप्पे के साथ खेलते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट समेत सभी खेलों में अब सट्टेबाजी गैरकानूनी नहीं, लॉ कमीशन ने की सिफारिश, अब टैक्स भी देना होगा

यह मुकाबला उरूग्वे के डिफेंस और एमबाप्पे की रफ्तार का माना जा रहा है। कप्तान डिएगो गोडिन की अगुवाई में जोस जिमेनेज, मार्तिन कासेरेस और डिएगो लक्साट के रहते उरूग्वे का डिफेंस अब तक इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ रहा है और इसका श्रेय गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा को भी जाता है।

ग्रुप चरण में उरूग्वे ने एक भी गोल नहीं गंवाया। उसके खिलाफ एकमात्र गोल पुर्तगाल के पेपे ने अंतिम 16 में किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ब्राजील ने भी अभी तक एक ही गोल गंवाया है। वहीं फ्रांस की टीम चार गोल गंवा चुकी है। दोनों ने अब तक सात सात गोल किए हैं।

इसे भी पढ़ें: FIFA WC 2018 Quarter-Final: ब्राजील का छठा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ने को बेकरार बेल्जियम

फ्रांस के आक्रमण का जिम्मा एमबाप्पे और ग्रीजमैन पर

उरूग्वे के अनुभवी डिफेंडर मिलकर 350 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव रखते हैं लिहाजा एमबाप्पे के लिए राह उतनी आसान नहीं होगी जितनी अर्जेंटीना के खिलाफ थी। उरूग्वे के कोच आस्कर तबारेज ने कहा, ‘फ्रांस को खुलकर खेलने का मौका देना घातक साबित होगा।

फ्रांस के आक्रमण की धुरी एमबाप्पे और अंटोइने ग्रीजमैन होंगे। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर एमबाप्पे ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम 16 में मिली जीत में दो गोल किए थे। फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स ने कहा कि उरूग्वे से उन्हें अलग तरह की चुनौती मिलेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story