टीम इंडिया के क्रिकेटर को मिली बेस्ट एक्टर की बधाई, दिया ऐसा जवाब सब हो गए लोट-पोट
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर 2018 मुंबई में शनिवार (20 जनवरी) को आयोजित हुआ जिसमें फिल्म एक्टर इरफान खान को फिल्म ''हिंदी मीडियम'' के लिए फिल्मफेयर 2018 का सर्वश्रेष्ष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर 2018 मुंबई में शनिवार (20 जनवरी) को आयोजित हुआ जिसमें फिल्म एक्टर इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए फिल्मफेयर 2018 का सर्वश्रेष्ष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार मिलने के बाद फेमिना इंडिया मैगजीन ने इरफान खान को बधाई देने में एक बड़ी गलती कर दी। दरअसल फेमिना इंडिया मैगजीन ने इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई फिल्म अभिनेता इरफान खान की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान को दे दी।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: IPL की नीलामी में 578 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, देखें बेस प्राइज की पूरी लिस्ट
Thank u n sorry I couldn’t make it but u can send the award to me at my home ;);)
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 21, 2018
मैगजीन ने अपने ट्विटर से बधाई देते हुए अपने ट्वीट में इरफान पठान को टैग भी कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फेमिना इंडिया का खूब मजाक बनाया जाने लगा। गलती से खुद बधाई के पात्र बने क्रिकेटर इरफान पठान ने इसका मजेदार जवाब देते हुए सबका दिल जीत लिया।
पठान ने फेमिना इंडिया मैगजीन के बधाई ट्वीट का पर कमेन्ट करते हुए लिका- धन्यवाद और माफी चाहूंगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता, लेकिन आप मेरे घर अवॉर्ड भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी खूब मजे लिए, एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा 'आप से बोला था, देखिए बहुत जल्द अवॉर्ड भी मिल गया।
Hahahaha You Should Definately Win a Award for this Tweet
— HANIF SHAIKH (@itz_hanifshaikh) January 21, 2018
Sir @irrfank aapka award kahin aur jaa Raha hai 😁
— 🚩 Brijesh Pandey 🚩 (@gyaani_pandit) January 21, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App