पापा को याद कर भावुक हुए विराट कोहली, इमोशनल मैसेज पढ़कर आप भी रो देंगे
रविवार को देश में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान खेल की दुनिया के कई दिग्गजों ने अपने पिताओं को अपने अंदाज में याद किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली फादर्स डे पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक नजर आए।

रविवार को देश में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान खेल की दुनिया के कई दिग्गजों ने अपने पिताओं को अपने अंदाज में याद किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली फादर्स डे पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक नजर आए।
उन्होंने बचपन के दिनों का एक पुराना फोटो शेयर किया है। जिसमें कोहली अपने पिता के साथ किसी पर्यटन स्थल के पास खड़े थे। विराट कोहली ने पापा को याद करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से अपने पापा के साथ बचपन की एक पुरानी तस्वीर को पोस्ट किया।
This Father's day do something memorable and make it special with your father. 😊 #HappyFathersDay #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/amwaFOuqfB
— Virat Kohli (@imVkohli) June 17, 2018
कोहली ने अपने फैंस को फादर्स डे की बधाई दी और कहा कि वे अपने पिताओं के साथ यह पल खास बनाएं। फोटो के साथ कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा- इस फादर्स डे पर कुछ यादगार करें और अपने पिता के साथ उसे खास बनाएं।
इसके बाद फोटो के सबसे नीचे उन्होंने लिखा हुआ था- शुरुआत से ही उन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करना सिखाया। यह भी बताया कि कैसे दूसरों की मदद के बजाय अपनी मेहनत पर विश्वास रखना चाहिए। पिता के पढ़ाए उस पाठ की छाप आज मेरे जीवन में दिखती है, क्योंकि उन्होंने सही दिशा में मेरा मार्गदर्शन किया।
बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली था, उनके पिता क्रिमिनल लॉयर थे। 19 दिसंबर 2006 में 54 साल की उम्र में कोहली के पिता का निधन हो गया था। उस समय विराट 17 साल के थे। जब उनके पिता का निधन हुआ था उस समय कोहली दिल्ली की ओर से रणजी मैच खेल रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App