8 साल बाद टीम में वापसी, अब अफ्रीका में पूर्व पत्नी और चीटर दोस्त से होगा सामना
भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए और उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए और उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।
साहा मौजूदा दूसरे टेस्ट के लिये भी टीम में नहीं है। उन्हें 11 जनवरी को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा। बात दें कि कार्तिक ने भारत के लिये 23 टेस्ट खेले हैं लेकिन आखिरी बार टेस्ट उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: भारत को लगा 5वां झटका, एक क्लिक में जाने अपडेटेड स्कोर
लेकिन टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक का अब सामना अपनी एक्स वाइफ और चीटर दोस्त से होगा। दरअसल बात ये है कि भारतीय ओपनर मुरली विजय ने कार्तिक की पत्नी रहीं निकिता से शादी की हैं। निकिता भी अभी साउथ अफ्रीका में ही हैं।
मुरली विजय ने की थी दोस्त से चीटिंग
मुरली विजय ने अपने ही दोस्त दिनेश कार्तिक की पत्नी से शादी की है। निकिता दिनेश कार्तिक की बचपन की दोस्त थीं और दोनों ने इस दोस्ती को नया नाम देते हुए 2007 में शादी की थी। मुरली विजय का दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता से साल 2012 में आईपीएल-5 के दौरान पहली मुलाकात हुई थी,
जिसके बाद निकिता और मुरली विजय ने एक दूसरे को पसंद किया। फिर दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। दिनेश को जैसे ही अपनी पत्नी और मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने तलाक दे दिया।
तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। हालांकि इसके बाद साल 2015 में दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल के साथ शादी कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App