ऐसे ही छक्के मारता रहूंगा जैसे मारता आया हूंः धोनी का वादा

ऐसे ही छक्के मारता रहूंगा जैसे मारता आया हूंः धोनी का वादा
X
धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ''ए'' की आखिरी बार कप्तानी की
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने के बाद मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार इंडिया ए की कप्तानी की। इस मैच में धोनी ने एक बार फिर साबित किया की अब भी उनके अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है। उन्होंने 68 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने दो छक्के और आठ चौके लगाए। हालाकि भारत इस मैच को जीतने में नाकामयाब रहा लेकिन धोनी ने यहां पर आए दर्शकों को निराश नहीं किया।
इस बीच धोनी ने कहा है कि वो अपना अंदाज नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि वह आक्रामक बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे जिसकी वजह से वह यहां पहुंचे हैं। लंबे समय तक टीम के साथी रहे युवराज से धोनी ने कहा, ‘‘अगर गेंद मेरे हिसाब की होगी, सही क्षेत्र में होगी और स्थिति स्वीकृति देगी तो मैं छक्का मारने की कोशिश करूंगा।’
लगभग एक दशक तक भारतीय टीम की अगुआई करने के बाद धोनी ने पिछले हफ्ते कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था और मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने अंतिम बार भारत ए टीम की अगुवाई की।
धोनी की कप्तानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले और उन्होेंने इसे शानदार करार दिया। भारत को दो विश्व खिताब दिलाने वाले एकमात्र कप्तान धोनी ने कहा, सफर अच्छा रहा, शानदार.. जैसे खिलाड़ियों का होना अच्छा था इससे काम काफी आसान हो गया। मैंने अपने 10 वर्षों का लुत्फ उठाया और उम्मीद करता हूं कि जो बचा है उसका भी लुत्फ उठाऊंगा।’ पहले टी20 विश्व कप में युवराज के एक ओवर में छह छक्कों के संदर्भ में धोनी ने कहा, ‘‘आपको धन्यवाद, मैंने छह छक्के का कारनामा सर्वश्रेष्ठ जगह से देखा।’
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story