धोनी की फिल्म का नया गाना ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ लॉन्च
धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड पर बना है इस फिल्म का गाना

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘एम.एस,धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का आज नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस बेहद रोमांटिक गीत के बोल हैं ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’। इस बेहद प्यारे से सांग को सुशांत और दिशा पटानी पर फिल्माया गया है। दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखी जा रही है। इस गाने को अपनी आवाज पलक मुच्चल ने दी है। गाने को संगीत अमाल मलिक ने दिया है।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तबसे दर्शक और बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रोल में हैं।
फिल्म में धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की है और जो उनके निभाए किरदार में दिखाई भी दे रहा है। ट्रेलर में सुशांत बेहतरीन क्रिकेट खेलने के साथ-साथ धोनी की तरह चलते फिरते भी दिखे। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने पर्दे के पीछे की सुशांत की इस मेहनत को दिखाने के लिए एक विडियो जारी किया है जिसमें सुशांत एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। उनकी यह ट्रेनिंग किसी कमांडो ट्रेनिंग से कम नहीं लग रही है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसमें सुशांत के साथ दिशा पटानी, कियारा आडवाणी, भूमिका चावला और अनुपम खेर लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, धोनी की लव स्टोरी जुड़ा गाना
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story