Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

धोनी विकेट के पीछे से क्या-क्या बोलते हैं, "आगे डाल, वो कर जो करना है"

महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से लगातार अपने बॉलरों से बात किया करते हैं। इनमें एक खास बात है।

धोनी विकेट के पीछे से क्या-क्या बोलते हैं, आगे डाल, वो कर जो करना है
X
महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से लगातार अपने बॉलरों से बात किया करते हैं। इनमें एक खास बात है।
धोनी को उन टीमों को खिलाफ अधिक बोलते हुए सुना जाता है जिसके बल्लेबाज हिन्दी नहीं समझ पाते।
धोनी लगातार हिन्दी में बोला करते हैं। वह बॉलरों को निर्देश दिया करते हैं। उनकी सराहना किया करते हैं।
जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में शुरुआती 22 ओवरों में उन्हें ये सब कहते सुना गया।
  • आगे डाल, वो कर जो करना है (केदार जाधव को निर्देश देते हुए)
  • ये वाला भी एकदम आगे डाल ना (हार्दिक पांड्या को बोले)
  • बहुत बढ़िया केदू (केदार जाधव के लिए)
  • एक बॉल और वही रखेगा? एक बॉल और वही रख देखते हैं (हार्दिक पांड्या को बताया)
  • ये इधर नहीं मारेगा, यही डाल (अक्षर पटेल से संबोधित करते हुए)
  • इसके पैर पर ही रखना (अक्षर को बताते हुए)
इनमें खास बात ये भी है कि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के समय वह इतना ज्यादा नहीं बोलते। कुछ कहना होता है तो उनके पास जाकर बोलते हैं।
लेकिन जब‌ स्पिनर बॉलिंग के लिए आते हैं तो उनकी विकेट के पीछे वाली कमेंट्री शुरू हो जाती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story