चार सौ शिकार करने वाले चौथे विकेटकीपर बने धोनी
भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे 400 शिकार करने वाले आज दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Feb 2018 7:32 AM GMT Last Updated On: 8 Feb 2018 7:32 AM GMT
भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे 400 शिकार करने वाले आज दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धोनी ने कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप करके यह कारनामा किया।
पारी के 17वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्करम चूक गये और धोनी ने समय गंवाये बिना गिल्लियां बिखेर दी।
अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में धोनी से पहले यह उपलब्धि कुमार संगकारा (482), एडम गिलक्रिस्ट (472) और मार्क बाउचर (424) हासिल कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story