दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, अपने इस क्रिकेटर एक्स बॉयफ्रेंड को अब भी करती है पसंद
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपने इस क्रिकेटर एक्स बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है।

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पदमावत फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हालांकि तमाम विवादों के बाद आखिरकार पदमावत रिलीज हो गई है। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। आप सोच रहे होंगे कौन है ये क्रिकेटर, तो बता दें कि ये वही भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनसे कभी दीपिका के रोमांस की चर्चा खूब चली थीं। ये कोई और क्रिकेटर नहीं बल्कि भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी हैं।
दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। दीपिका ने स्वीकार किया कि वह एमएस धोनी की बड़ी फैन हैं। एक समय तो धोनी ने खुद भी यह बात कबूला था कि दीपिका उनका क्रश थीं। ये बात साल 2007-2008 के समय की है जब धोनी भारतीय टीम के कप्तान और उनका करिअर क्रिकेट की दुनिया में चरम पर था।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: भारत को लगा तीसरा झटका, एक क्लिक में जाने अपडेटेड स्कोर
इसी दौरान धोनी ने दीपिका को मैच देखने के लिए इनवाइट किया था। यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। खबरों के मुताबिक धोनी ने तो दीपिका को शादी तक के लिए प्रपोज किया था। इस बात को लेकर वहीं उनके दोस्त धोनी को दीपिका कहकर खूब चिढाते थे। यहां तक कि आईपीएल के उद्घाटन एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने धोनी का इस पर मजाक भी बनाया था। तब धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई थी।
धोनी और दीपिका का रिश्ता उस वक्त खत्म हो गया, जब दीपिका के जिंदगी में क्रिकेटर युवराज सिंह का आगमन हुआ। उस समय दीपिका अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए युवराज के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थीं। इसके बाद दीपिका और युवराज सिंह का नाम एक दुसरें के साथ जुड़ने लगा और धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App