रियो पैरालिंपिक: दीपा ने जीती चांदी, हरियाणा ने किया 4 करोड़ का ऐलान
दीपा को खेल मंत्रालय की तरफ से भी 50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।
X
haribhoomi.comCreated On: 13 Sep 2016 12:00 AM GMT
रियो डी जेनेरियो. भारत की दीपा मलिक ने रियो पैरालिंपिक में शॉटपुट एफ-53 में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वे पैरालिंपिक में कोई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। दीपा को इस रजत पदक पर अब हरियाणा सरकार द्वारा (हरियाणा स्पोर्ट्स स्कीम) के तहत 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें खेल मंत्रालय की तरफ से 50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। यह इस पैरालिंपिक में भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले भारत को पुरुषों की ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने स्वर्ण और भाटी ने वरूण सिंह भाटी ने कांस्य पदक दिलाया था।
Haryana Govt announces Rs 4 crore for #Paralympics silver medalist Deepa Malik
— ANI (@ANI_news) September 12, 2016
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 17 साल पहले रीढ में ट्यूमर के कारण जिस दीपा मलिक का चलना असंभव हो गया था, आज उसी ने पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 45 वर्षीय दीपा ने अपने छह प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ 4.61 मी. दूरी नापकर दूसरा स्थान पाया। बहरीन की फातिमा नदीम ने 4.76 मीटर की दूरी नापकर पीला तमगा, जबकि यूनान की दिमित्रा कोरोकिदा नेने 4.28 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
पीएम ने दी दीपा को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दीपा मलिक आपके पदक जीतने से देश गौरव महसूस कर रहा है। बधाई हो। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने भी बधाई देते हुए कहा, 'पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बनने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। पैराएथलीट रियो में लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story