सहवाग के नाम एक और उपलब्धि, डीडीसीए ने दिया ये सम्मान
भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग चाहे मैदान में खेल रहे हो या न खेल रहे हो सुर्खियों में बने रहते हैं।

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग चाहे मैदान में खेल रहे हो या न खेल रहे हो सुर्खियों में बने रहते हैं।
अब उनके नाम एक और सम्मान जुड़ गया है। दिल्ली की तरफ से घरेलू टूर्नामेंट खेलने वाले और एक दशक से भी लंबे समय तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले सहवाग को, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन सम्मानित करने वाली है।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए, ये है कोहली का गेम-प्लान
आगामी 31 अक्तूबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 2 का नाम बदलकर वीरेन्द्र सहवाग गेट रख दिया जाएगा। सहवाग और उनके चाहने वालों के लिए यह एक बड़ी उपलब्द्धि है। सहवाग के अलावा दिल्ली के और भी कई क्रिकेटरों ने भारत को रिप्रजेंट किया है।
वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी दिल्ली से ही हैं। गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और ईशांत शर्मा भी दिल्ली से ही खेलते हैं और उन्होंने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App