CWG 2018: कॉमनवेल्थ में भारत को गोल्ड दिलाने वाले 26 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

CWG 2018: कॉमनवेल्थ में भारत को गोल्ड दिलाने वाले 26 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
X
भारत गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ कुल 66 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा जो ग्लास्गो में हुए पिछले खेलों की तुलना में दो स्थान बेहतर है।

युवा खिलाड़ियों के जुनून और अनुभवी खिलाड़ियों के धैर्य की बदौलत भारत ने गोल्ड कोस्ट में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

मनु भाकर, मेहुली घोष और अनीष भानवाला की युवा निशानेबाजी तिकड़ी, मनिका बत्रा का टेबल टेनिस में ऐतिहासिक प्रदर्शन और भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक ने साबित किया कि भारत के अगली पीढ़ी के स्टार खिलाड़ी दुनिया को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े: CWG 2018: कॉमनवैल्थ में भारत ने रचा इतिहास, 26 गोल्ड समेत जीते 66 मेडल, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन में ये 5 रहे खास

भारत गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ कुल 66 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा जो ग्लास्गो में हुए पिछले खेलों की तुलना में दो स्थान बेहतर है। आइये जानते हैं भारत को गोल्ड दिलाने वाले 26 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

जेवलिन थ्रो - नीरज चोपड़ा

बैडमिंटन- साइना नेहवाल

बैडमिंटन- टीम स्पर्धा

बॉक्सिंग (3)

गौरव सोलंकी- 52 किलोग्राम वर्ग

विकास कृष्णन- 75 किलोग्राम वर्ग

एम सी मैरी कॉम- 45-48 किलोग्राम वर्ग

निशानेबाज़ी (7)

जीतू राय- पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल

अनीश- पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल

संजीव राजपूत- पुरुष, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन

मनु भाकर- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल

हीना सिद्धू- महिला 25 मीटर पिस्टल

तेजस्विनी सावंत- महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन

श्रेयसी सिंह- महिला डबल ट्रैप

टेबल टेनिस (2)

भारतीय पुरुष और महिला टीम

मनिका बत्रा- महिला एकल

वेटलिफ्टिंग (5)

सतीश कुमार शिवलिंगम- पुरुष 77 किलोग्राम वर्ग

वेंकट राहुल रगला- पुरुष 85 किलोग्राम वर्ग

मीराबाई चानू - महिला, 48 किलोग्राम वर्ग

संजीता चानू- महिला, 53 किलोग्राम वर्ग

पूनम यादव- महिला, 69 किलोग्राम वर्ग

कुश्ती (5)

सुमित- पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग

राहुल अवारे- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग

बजरंग- पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग

सुशील कुमार- पुरुष फ्रीस्टइल 74 किलोग्राम वर्ग

विनेश फोगाट- महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story