CWG 2018: अंकुर मित्तल ने पुरुष डबल ट्रेप में जीता कांस्य पदक, जानिए उनके बारे में
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वां कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जा रहे है, इस इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीयसी सिंह के बाद भारतीय निशानेबाज अनकुर मित्तल ने पुरूष डबल ट्रेप में कांस्य पदक जीता है।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वां कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जा रहे है, इस इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीयसी सिंह के बाद भारतीय निशानेबाज अनकुर मित्तल ने पुरूष डबल ट्रेप में कांस्य पदक जीता है।
भारत ने 12 गोल्ड के साथ 24 पदक जीते है
भारत ने 12 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक जीते है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय निशानेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, मगर गगन नारंग और चैन सिंह 50 मीटर राइफल में कोई भी जीत नहीं पाए थे।
ये भी पढ़े: CWG 2018: बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, जानें उनके बारे में
2017 में जीता था रजत पदक
अंकुर मित्तल मॉस्को में विश्व शॉटगन चैंपियनशिप में पुरुष डबल ट्रैप में रजत पदक जीता था। मित्तल ने 66 अंक हासिल किए थे। वह अंतिम चार शॉट तक बढ़त बनाये हुए थे, मगर अंत में रूस के विटाली फोकिव ने 68 अंक हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया था। चीन के बिनयुआन हू ने फाइनल में 50 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता था।
बता दें कि अंकुर मित्तल का जन्म 30 मार्च 1992 में हुआ था। गलासगलो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में क्वालिफ्य किया और बाद में फाइनल में पहुंचे थे और स्कॉटलैंड में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुए।
अंकुर ने 2017 में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। आईएसएसएफ की लिस्ट में अंकुर मित्तल पुरुष डबल ट्रेप में विश्व में एक नंबर का स्थान हासिल किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App