Cristiano Ronaldo: अब एशिया की इस टीम से धमाल मचाते नजर आएंगे रोनाल्डो, इतने करोड़ में फाइनल किया कॉन्ट्रैक्ट

Cristiano Ronaldo: अब एशिया की इस टीम से धमाल मचाते नजर आएंगे रोनाल्डो, इतने करोड़ में फाइनल किया कॉन्ट्रैक्ट
X
Cristiano Ronaldo Club: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर्स में की जाती है। लेकिन पिछले दिनों कतर में सम्पन हुए फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

Al Nassr Football Club: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (footballer Cristiano Ronaldo) अब सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र एफसी (Al-Nasr FC) के लिए खेलते नजर आएंगे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब के साथ 2025 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। बता दें कि रोनाल्डो इससे पहले इंग्लैंड के फेमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) के लिए खेल रहे थे। मगर दोनों के बीच विवाद होने के कारण कॉन्ट्रैक्ट टूट गया। रोनाल्डो ने यह कॉन्ट्रैक्ट फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) से पहले तोडा था।

कितने में हुई डील

इस बात की जानकारी अल-नस्र (Al-Nasr) ने खुद दी। उन्होंने आधिकारिक आधिकारिक जानकारी देते हुए पोस्ट किया- यह एक ऐसी डील है, जो ना सिर्फ हमारे क्लब बल्कि हमारे देश, आने वाली पीढ़ियों, लड़के और लड़कियों को खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करेगा। रोनाल्डो आपके नए घर में आपका स्वागत है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोनाल्डो नए क्लब के साथ 2025 तक के लिए डील की है। रोनाल्डो को एक साल के 200 मिलियन यूरो (200 million euros) में साइन किया है। यानी एक साल का रोनाल्डो को 17 अरब रूपये (17 billion rupees) से अधिक मिलेंगे। जो दुनिया में किसी भी खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ इनकम होगी।

लियोनल मेसी की कितनी है कमाई

आपको बता दें कि इस डील के माध्यम से रोनाल्डो अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले लियोनल मेसी (Lionel Messi) से कई गुना ज्यादा आगे निकल गए हैं। मेसी को पेरिस सेंट जर्मेन ने हर साल लगभग 350 करोड़ रुपए मिलते हैं। यानी रोनाल्डो की सैलरी मेसी की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक है। 37 साल के रोनाल्डो ने नई डील के बाद कहा कि वे अलग देश में नई फुटबॉल लीग (football league) खेलने के लिए उत्साहित हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story