Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को मिलेगा सर्वोच्च खेल सम्मान

भारत क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मिराबाई चानू का सोमवार को इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से सिफारिश की गई है।

विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को मिलेगा सर्वोच्च खेल सम्मान
X

भारत क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का सोमवार को इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से सिफारिश की गई है।

पुरस्कार चयन समिति के एक सूत्र ने कहा कि 2016 में चयन समिति की मंजूरी मिलने में विफल होने के बाद 29 वर्षीय कोहली दूसरी बार भाग्यशाली रहे हैं। बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान।

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं आर अश्विन-प्रीति की लव स्टोरी, देखें तस्वीरें

यदि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा मंजूरी मिल गया तो कोहली महान सचिन तेंदुलकर (1997) और दो विश्व कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न पाने के लिए तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चानू की सिफारिश की गई है। उन्होंने इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मेडल हासिल किया लेकिन चोट के कारण इस प्रतिस्पर्धा को पूरा नहीं कर सकी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story