World Cup: ये हैं इंडियन क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज, जिन्होंने World Cup के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा रन!

World Cup: ये हैं इंडियन क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज, जिन्होंने World Cup के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा रन!
X
भारतीय टीम के तरफ से विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ियों के नाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन महान बल्लेबाजों के बारे में।

World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का विश्व कप में बेहतरीन इतिहास रहा है। इसकी शुरुआत भारत ने साल 1983 में विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर की थी। भारतीय टीम ने अब तक 12 विश्व कप खेले हैं। जिनमें से भारत ने दो विश्व कप अपने नाम किए है। वहीं पिछले तीन विश्व कप में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने विश्वकप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाएं।

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 6 विश्व कप (1992-2011) में 45 मैच खेलने के बाद, तेंदुलकर ने 56.95 की औसत से 2278 रन बनाए। यह दिग्गज बल्लेबाज दो बार (1996 और 2003) विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यहां तक कि भारत की 2011 विश्व कप जीत में भी सचिन ने 9 मैचों में 482 रन बनाए थे। लिटिल मास्टर ने इस वैश्विक आयोजन में सबसे अधिक शतक (6) भी लगाए।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रनों की सूची में दूसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। सिर्फ 3 विश्व कप खेलकर, विराट ने 26 मैचों में 46.81 की औसत से 1030 रन बनाए हैं। कोहली के नाम 6 अर्धशतक और 2 शतक हैं।

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 21 मैचों में 1006 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दादा ने 55.88 का शानदार औसत बनाए रखा और टूर्नामेंट में 4 शतक लगाए। उन्होंने 2003 के विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया से हार गए।

रोहित शर्मा (Rohit sharma)

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व कप 2019 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मैचों में 81.0 की औसत से 648 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम पहली बार ऑयन मॉर्गन की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।

इन खिलाड़ियों के नाम भी लिस्ट में शामिल

विश्वकप में जिन खिलाड़ियों ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं उनमें, सुनील गावस्कर, जी विश्वनाथ, कपिल देव, एम अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

Also Read: World Cup 2023: वानिंदु हसरंगा विश्व कप टीम से बाहर, जल्द होगा श्रीलंका टीम का ऐलान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story