Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

World Cup 2019 Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग

World Cup 2019 IND vs ENG Live Streaming: भारत रविवार को बर्मिंघम में 2019 विश्व कप के ब्लॉकबस्टर मैच में मेजबान इंग्लैंड (India Vs England) से भिड़ेगा। आगे जानिए भारत और इंग्लैंड का मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

World Cup 2019 Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग
X
World Cup 2019 Live Streaming IND vs ENG live streaming India Vs England Live Streaming

World Cup 2019 IND vs ENG Live Streaming

भारत 30 जून (रविवार) को बर्मिंघम में 2019 विश्व कप के ब्लॉकबस्टर मैच में मेजबान इंग्लैंड (India Vs England) से भिड़ेगा। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट को फेवरेट के रूप में शुरू किया लेकिन श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार हार के बाद उनपर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाने के लिए यह मैच जीतना ही होगा।


वहीँ दूसरी ओर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का करने के लिए बस एक और जीत की जरुरत है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी चार वनडे में से तीन जीते हैं। इस दौरान आखिरी तीन मैच इंग्लैंड (2018) में खेले गए थे। आगे जानिए भारत और इंग्लैंड का मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

आगे जानें भारत बनाम इंग्लैंड मैच से जुड़ी अहम जानकरी

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच कब होगा?

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 का मैच 30 जून 2019 (रविवार) को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 का मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।


इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच किस समय शुरू होगा?

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी नेशनल पर प्रसारित होगा।

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इंग्लैंड बनाम भारत विश्व कप 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावे आप Haribhoomi.Com पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story