Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सचिन तेंदुलकर को कंधों पर बैठाकर वानखेड़े का लगाया था चक्कर, 20 सालों में सबसे यादगार पल की लिस्ट में शामिल

वर्ल्डकप 2011 जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर साथी खिलाडियों ने कंधो पर बैठाकर वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया था। इस लम्हे को 20 सालों में हुए खास खेल से जुड़े 20 Laureus Sporting Moment लिस्ट में शामिल किया गया है। इन 20 लम्हों में 1 लम्हे को जनता के वोट के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।

सचिन तेंदुलकर को कंधो पर बैठाकर वानखेड़े का चक्कर, वोट करके बना सकते हैं नंबर 1
X
सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट में एक खास लम्हा जो शायद कोई भारतीय कभी नहीं भूल सकता है। हम बात कर रहे हैं 2011 क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल की, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा विश्वकप जीता था। धोनी ने छक्का मारकर भारतीय क्रिकेट टीम को विश्वकप दिलाया था। इसी बीच एक खास लम्हा था जिसने सभी भारतीय लोगों की आंखो को नम कर दिया था। युसूफ पठान, विराट कोहली समेत पूरी टीम क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर को कंधे पर बैठाकर वानखेड़े में मौजूद प्रशंसकों का शुक्रिया कर रही थी। सचिन के हाथों में तिरंगा था और आंखों में खुशी के आंसू।

वो खास लम्हा आज भी हमारी यादों में मौजूद है लेकिन आज एक बार फिर हम उस लम्हे की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल लॉरेउस (Laureus) ने 20 सालों में खेल से जुड़े 20 सबसे यादगार लम्हों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 क्रिकेट लम्हों को शामिल किया गया है। सचिन को कंधो पर बैठाकर स्टेडियम के चक्कर लगाने के आलावा एशेज 2005 का वो हैंडशेक मोमेंट जब 18 साल बाद एशेज सीरीज जीतकर फ्लिंटॉफ भावुक हो गए थे।

इन दो क्रिकेट लम्हों के आलावा 18 बाकी खेलों से 20 खास पलों को शामिल किया गया है। इनमे से एक मोमेंट को नंबर वन का ख़िताब दिया जाएगा। किस मोमेंट को नंबर 1 बनाना है यह जनता के हाथों में होगा और इसके लिए आप भी वोट कर सकते हैं। सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक जल्द से जल्द वर्ल्डकप 2011 विनिंग मोमेंट को वोट कीजिए ताकि सचिन को कंधो पर बैठाकर वानखेड़े का चक्कर लगाने वाले मोमेंट नंबर 1 का ख़िताब मिल सके।


और पढ़ें
Next Story