Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Women T20 World Cup : भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्यों कहा कि मजा आ गया

Women T20 World Cup : भारतीय महिला टीम ने टी20 विश्वकप के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। आस्ट्रेलिया की टीम को 18 रन से हराया है। जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने महिला टीम को बधाई दी है।

अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला टीम को दी जीत की बधाई
X
Women T20 World Cup : अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला टीम को दी जीत की बधाई

Women T20 World Cup : भारतीय महिला टीम ने टी20 विश्वकप के पहले मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया की टीम को हराया है। जिसके बाद क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड से बधाई मिल रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने कहा है कि मजा आ गया।

भारतीय महिला टीम के टी20 विश्वकप का पहला मुकाबला जीतने के तुरंत बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्विट किया है। अभिनेत्री ने ट्विट कर कहा गया है। विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। नीले रंग में महिलाओं की शानदार जीत हुई हैं। माज़ा आ गया

मैच की शुरुआत में टीम को किया चीयर

जहां अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला टीम को जीत के बाद बधाई दी है। वहीं मैच शुरू होने से पहले टीम को चीयर भी किया। अनुष्का शर्मा ने कहा टी20 विश्वकप मुकाबले के पहले मैच और पूरी प्रतियोगिता के नीली जर्सी में मौजूद खिलाड़ियों को बड़ा चीयर। भारतीय झंड़े के साथ हम देख रहे हैं कि आप महिलाएं मैदान कैसे मारती हैं।


और पढ़ें
Next Story