Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ग्लेंन मैक्सवेल 10 करोड़ के काबिल नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने बताया मैक्सवेल की प्राइस मनी होनी चाहिए ये

IPL 2020 : किंग्स XI पंजाब के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने ग्लेंन मैक्सवेल की प्राइस मनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता नहीं क्यों खराब प्रदर्शन के बावजूद लोग उनके पीछे भागते हैं। ग्लेंन मैक्सवेल आईपीएल 2020 में 10 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके थे।

ग्लेंन मैक्सवेल 10 करोड़ के काबिल नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने बताया मैक्सवेल की प्राइस मनी होनी चाहिए ये
X

आईपीएल के ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स पर फ्रेंचाइज करोड़ों खर्च करती है, और कई बार सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहता है तो फिर उसको लेकर आलोचना भी सबसे ज्यादा होती है। किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेंन मैक्सवेल को लेकर भी खूब आलोचना हो रही है, और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ग्लेंन मैक्सवेल को खरी खोटी सुनाई।

वीरेंद्र सहवाग ने तो यहां तक कह दिया कि अगली आईपीएल ऑक्शन में ग्लेंन मैक्सवेल की प्राइस मनी क्या होनी चाहिए। क्रिकबज से बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने ग्लेंन मैक्सवेल को लेकर कहा कि उन्हें कैसा प्लेटफॉर्म चाहिए खेलने के लिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भी ग्लेंन मैक्सवेल ज्यादा रन नहीं बना सकते।

ग्लेंन मैक्सवेल को नहीं मिलेंगे 10 करोड़ - वीरेंद्र सहवाग

किंग्स XI पंजाब के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने ग्लेंन मैक्सवेल की प्राइस मनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता नहीं क्यों खराब प्रदर्शन के बावजूद लोग उनके पीछे भागते हैं। ग्लेंन मैक्सवेल आईपीएल 2020 में 10 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके थे। सहवाग ने कहा कि ग्लेंन मैक्सवेल को 10 करोड़ नहीं अगले वर्ष 1 या 2 करोड़ मिलने चाहिए।

गुरुवार को हुए मैच को लेकर भी वीरेंद्र सहवाग ग्लेंन मैक्सवेल पर खूब बरसे, उन्होंने कहा कि कल उन्हें सिर्फ निकोलस पूरन का साथ देना था। लेकिन वह ऐसा भी नहीं कर सके, और निकोलस पूरन दबाव में अपना विकेट खो बैठे। आपको बता दें कि कल किंग्स इलेवन पंजाब सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 69 रनों से हार गई थी।


और पढ़ें
Next Story