Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

क्या इस लड़की ने तोड़ दिया विराट कोहली का दिल, जानिए वायरल Video की सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिखने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह लड़की उसे एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं है।

क्या इस लड़की ने तोड़ दिया विराट कोहली का दिल, जानिए वायरल Video की सच्चाई
X
Virat Kohli lookalike a viral video

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट जगत में बहुत लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। यहां तक ​​कि पाकिस्तान जैसे देश में भी विराट कोहली के कई फैन्स है। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट जैसे दिखने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग तो यह भी मान रहे थे कि वीडियो में दिखने वाला वह शख्स भारतीय कप्तान है, हालांकि ऐसा नहीं है।

टिकटॉक पर विराट कोहली जैसे दिखने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली के जैसा दिखने वाला एक शख्स एक लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह लड़की उसे एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं है।



कुछ समय तक प्रयास करने के बाद नकली कोहली को पता चल जाता है कि लड़की किसी और को पसंद करती है। फिर वह लड़की उससे मिलवाने की व्यवस्था करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि नकली कोहली ने लड़की की आंखों पर हाथ रखकर उसे अपनी पसंद के लड़के से मिलवाया।

बता दें कि विराट कोहली जैसे दिखने वाले इस शख्स की पहचान गौरव अरोड़ा के रूप में हुई है। गौरव अरोड़ा फर्जी विराट बनकर टिकटॉक पर कई मजेदार वीडियो शेयर करता है। गौरव अरोड़ा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। टिकटॉक पर उनके कई लाख फ़ॉलोवर्स है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली

बता दें कि असली विराट कोहली के साथ ऐसा कुछ नहीं है। दिसंबर 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी करने के बाद दोनों खुशी-खुशी जीवन बीता रहे हैं। वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड दौरे पर भी अनुष्का विराट के साथ थी। वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। इस दौरे की शुरुआत तीन अगस्त को होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story