किसी एक्ट्रेस से कम नहीं टॉप 10 इंडियन क्रिकेटरों की खूबसूरत पत्नियां, लेकिन करती हैं ये काम
Indian Cricketers Wives Professions: भारत में क्रिकेटरों को काफी सम्मान मिलता है, फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं फैन्स क्रिकेटरों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दस भारतीय क्रिकेटरों की वाइफ और उसके प्रोफेशनल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Indian Cricketers Wives Professions भारत में क्रिकेटरों को काफी सम्मान मिलता है, फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं फैन्स क्रिकेटरों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेटरों के परिवार के सदस्य क्या करते हैं, इस पर बहुत ध्यान दिया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दस भारतीय क्रिकेटरों की वाइफ और उसके प्रोफेशनल के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. अनुष्का शर्मा
भारतीय कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हैं। शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अनुष्का ने बैंड बाजा बारात, पीके, एनएच 10, परी, सुल्तान आदि जैसी फिल्मों से काफी प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया है। उसके प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्टेट फिल्म्स (Clean State Films) ने NH10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में बनाईं है।
2. दीपिका पल्लीकल
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी करने से पहले ही दीपिका पल्लीकल स्क्वैश में एक बड़ा नाम थी। देश के सबसे लोकप्रिय स्क्वैश खिलाड़ियों में से एक दीपिका पल्लीकल PSA रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल होने वाली पहली भारतीय भी हैं। वह वर्तमान में 19वें स्थान पर हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान अब तक 11 खिताब जीतने में कामयाब रही है। उनकी अन्य उपलब्धियों में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उनके साथी जोशना चिनप्पा के साथ गोल्ड मेडल जीतना भी शामिल है। दीपिका पल्लीकल को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
3. रितिका सजदेह
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से शादी होने से पहले भी रितिका सजदेह का क्रिकेटरों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। रितिका ने एक स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में काम किया था। उन्होंने अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा के स्वामित्व वाली मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में काम करना शुरू किया। वह रोहित शर्मा से मिलने से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों की अच्छी दोस्त थी। उनका परिवार मुख्य रूप से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उनका भाई आईएमजी रिलायंस के लिए काम करता है और शादी होने के बाद से वह रोहित के सभी प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट्स को मैनेज करती है।
4. स्नेहल जाधव
बहुत कम भारतीय क्रिकेटरों ने एक ने क्रिकेटर से शादी की हैं, जिसमें से एक केदार जाधव भी हैं। केदार जाधव की वाइफ स्नेहल जाधव एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र और वेस्ट जोन के लिए राज्य स्तर पर खेला है। हालांकि वह इंटरनेशनल स्तर पर जगह नहीं बना पाई लेकिन अपने करियर के दौरान उन्होंने हैदराबाद और ओडिशा जैसी अन्य राज्य टीमों के लिए क्रिकेट खेली है। स्नेहल जाधव ने 37 लिस्ट ए, एक प्रथम श्रेणी और 31 टी20 मैच खेले हैं। इस कपल को एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2015 में हुआ था।
5. रीवा सोलंकी
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रीवा सोलंकी से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और बहुत कम समय में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। रीवा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई है। भाजपा में शामिल होने से एक साल पहले उन्होंने गुजरात में करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख के रूप में काम किया।
6. गीता बसरा
भारतीय टीम के टॉप स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की है। गीता पंजाबी फिल्मों में एक बड़ा नाम है। शादी होने के एक साल बाद हरभजन और गीता के घर एक बेटी का जन्म हुआ। गीता बसरा पंजाब की फेमस अभिनेत्री हैं, उन्होंने दिल दिया है, द ट्रेन, सेकंड हैंड हसबैंड, जिला गाजियाबाद जैसी विभिन्न फिल्मों में काम किया है इतना ही नहीं गीता ने प्रसिद्ध गायक राहत फतेह अली खान के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई है। हालांकि शादी करने के बाद से गीता बसरा ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।
7. प्रियंका चौधरी
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से शादी करने से पहले प्रियंका चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी का काफी समय नीदरलैंड में बिताया है। स्टार भारतीय क्रिकेटर ने 2015 में प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधे। सुरेश रैना और प्रियंका के घर 2016 में एक बेटी का जन्म हुआ। सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका चौधरी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढाई की है और उन्होंने नीदरलैंड के विभिन्न बैंकों के साथ आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम किया है। वर्तमान में प्रियंका चौधरी अपने एनजीओ के लिए काम कर रही हैं, जो डिलीवरी के समय मां और बच्चे की जागरूकता को बढ़ावा देता है।
8. प्रीति अश्विन
साल 2011 में शादी के बंधन में बंधने से पहले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और प्रीति अश्विन एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दोनों कपल एक ही इंजीनियरिंग कॉलेज, एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है। प्रीति अश्विन ने इनइन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया है जबकि क्रिकेट की वजह से अश्विन ने बड़ी मुश्किल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। प्रीति अश्विन ने इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों के साथ काम किया है। हालांकि इस समय वह हाउसवाइफ है। अश्विन और प्रीति को अखिरा और आराध्या नाम की दो बेटी है।
9. राधिका रहाणे
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 2014 में राधिका से शादी की है। रहाणे और राधिका एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। अजिंक्य रहाणे की वाइफ राधिका इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं और वह इससे जुड़े कुछ कोर्स कर रही हैं। राधिका के पिता पर्यटन क्षेत्र में आने से पहले भारतीय नौसेना में काम करते थे। उनकी मां भी इसी फील्ड में काम करती है।
10. साक्षी सिंह
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2010 में साक्षी सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 11वें संस्करण से कुछ समय पहले 2015 में इस कपल के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा है। धोनी की वाइफ साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
साक्षी ने ताज बंगाल जैसे कुछ प्रसिद्ध होटलों के साथ इंटर्नशिप करने से पहले कोलकाता के एक होटल में इंटर्नशिप पूरा किया। और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। धोनी से शादी करने के बाद साक्षी एक हाउसवाइफ की भूमिका निभाने का फैसला किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App