Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शोएब अख्तर ने बताया पाकिस्तानी हिन्दू खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ होता था भेदभाव

शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा दानिश कानेरिया हिन्दू थे इसलिए कई पाकिस्तानी क्रिकेटर उनके साथ खाना भी नहीं खाते थे। इसके बाद बीजेपी कर्नाटक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि एक अल्पसंख्यक क्रिकटर के साथ पाकिस्तान में ऐसा भेदभाव होता है तो आम नागरिकों के साथ कैसा होता होगा।

शोएब अख्तर ने बताया पाकिस्तानी हिन्दू खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ होता था भेदभाव
X
Danish Kaneria As Hindu In Pakistan

रावलपिंडी नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी विपक्षियों को घेरने में लग गई है। पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे हिन्दू खिलाड़ी दानिश कनेरिया को लेकर शोएब अख्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर खुद कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में शोएब अख्तर एक इंटरव्यू के वक्त दानिश कनेरिया को लेकर कह रहे हैं कि पाकिस्तानी टीम में उनके साथ भेदभाव होता था और कई खिलाड़ी उनके साथ खाना भी नहीं खाते थे।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी कर्नाटक ने लिखा - दानिश कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी खाना नहीं खाते थे, उन्हें तंग करते थे क्योंकि दानिश हिन्दू थे। जब क्रिकेटर हिन्दू के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो पाकिस्तान में अन्य अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा। इसके बाद बीजेपी कर्नाटक ने CAA का विरोध कर रहे कांग्रेस के लिए लिखा। आप अभी तक उसे सपोर्ट करते हो, शेम।

दानिश कनेरिया ने स्वीकारा

शोएब अख्तर के खुलासे के बाद खुद दानिश कनेरिया ने अपने साथ हुए भेदभाव को स्वीकार किया। दानिश ने सच बोलने के लिए शोएब अख्तर का भी शुक्रिया अदा किया। दानिश ने एक ट्वीट के जरिए कहा हां ये सच है (जो शोएब अख्तर ने कहा)। सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसे नहीं थे कुछ खिलाड़ी थे जिनके नाम मै जल्द बताऊंगा। पहले चुप रहा लेकिन अब नहीं रहूंगा। इसके बाद दानिश कनेरिया ने कहा मै पाकिस्तान टीम का हिस्सा होने पर गर्व करता हूं। कुछ बदलाव की जरुरत है जिसे बदला जा सकता है इसके लिए मै पाकिस्तान की जनता मदद जरूर करेगी।

शोएब अख्तर भारत में करने लगे ट्रैंड

इसके बाद ट्वीटर पर NRC_CAA लेकर लगातार ट्वीट किए जाने लगे। शोएब अख्तर हैशटैग के साथ यूजर्स ने CAA का विरोध कर रहे लोगों से सवाल पूछे कि अब भी आप CAA का विरोध करोगे। लोगों ने लिखा जब एक खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो आम पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ कैसा होता होगा। नागरिकता संशोधन कानून उन अल्पसंख्यकों की मदद करेगा जो पाकिस्तान बांग्लादेश में धर्म के नाम प्रताड़ित किए जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story