Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Shikhar Dhawan Wife: शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी के बारे में रोचक बातें, जिनसे आप आजतक थे अंजान

Shikhar Dhawan Wife Ayesha: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 2012 में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से शादी की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी (Shikhar Dhawan Wife Facts) के बारे में बताने जा रहे हैं

Shikhar Dhawan Wife: शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी के बारे में रोचक बातें, जिनसे आप आजतक होंगे अंजान
X
Shikhar Dhawan wife Ayesha Mukherjee Facts in hindi

Shikhar Dhawan Wife (शिखर धवन वाइफ) भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम इंडिया के अहम सदस्यों में से एक है। शिखर धवन ने 2012 में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से शादी की है। धवन की वाइफ आयशा (Shikhar Dhawan Wife) के पास दोहरी नागरिकता है। आयशा के पास भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों की नागरिकता है। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की मुलाकात की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी (Shikhar Dhawan Wife Facts) के बारे में बताने जा रहे हैं।


जन्म और दोहरी नागरिकता (Shikhar Dhawan Wife)

शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी का जन्म 27 अगस्त 1975 को भारत में एक बंगाली पिता और ब्रिटिश मां के घर हुआ था। उसके माता-पिता बंगाल की एक फैक्ट्री में काम करते थे जहां उन्हें प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। आयशा के जन्म के बाद उनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए।


बॉक्सर और पहली शादी (Shikhar Dhawan Wife)

शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी एक प्रशिक्षित किकबॉक्सर हैं और अब भी वह पहले वाली फिटनेस को बनाए रखती हैं। पति शिखर धवन के फिटनेस को बेहतर बनाने में भी उनका अहम हाथ है। बता दें कि आयशा ने पहले एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं, रिया और अलियाह।


फेसबुक लव स्टोरी (Shikhar Dhawan Wife)

शिखर धवन और आयशा की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही उनकी दोस्ती पहले प्यार और फिर शादी में बदल गई। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आयशा के म्यूच्यूयल फ्रेंड थे और उन्होंने ही दोनों को मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

शिखर धवन के साथ शादी (Shikhar Dhawan Wife)

शिखर धवन और आयशा की इंगेजमेंट 2009 में हो गई थी लेकिन धवन ने अपनी शादी को तब तक के लिए रोके रखा जब तक कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सफल क्रिकेटर नहीं बन गए। 30 अक्टूबर 2012 में विराट कोहली और अन्य भारतीय टीम के कई स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी में शिखर धवन और आयशा एक पारंपरिक सिख रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।


उम्र का फासला (Shikhar Dhawan Wife)

आयशा अपने पति भारतीय ओपनर से 10 साल बड़ी हैं, शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को हुआ था जबकि उनकी पत्नी का जन्म 1975 में हुआ था। बता दें कि सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि से छह साल छोटे हैं।


आयशा के बच्चे (Shikhar Dhawan Wife)

शिखर धवन की वाइफ आयशा को पहली शादी से दो बेटियां हैं, रिया और अलियाह। ये दोनों बच्चे उसके और धवन के साथ ही रहती है। 2014 में शिखर धवन और आयशा के यहां एक बेटे का जन्म हुआ और उन्होंने उसका नाम जोरावर रखा।


धवन के बेटे जोरावर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें वह भारतीय क्रिकेटरों के साथ खेलते नजर आए थे। शिखर धवन की वाइफ आयशा को हमेशा भारतीय क्रिकेटर के साथ स्टेडियम में अपने पति को चियर करते हुए देखा जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story