अजिंक्य रहाणे के सवाल पर सचिन तेंदुलकर ने खोला राज, वड़ापाव खाने में ऐसे आता है ज्यादा मजा
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने आज ट्वीट करते हुए पूछा कि आपको वड़ापाव कैसे खाने में मजा आता है। इस पर सचिन तेंदुलकर ने जवाब देते हुए बताया कि उन्हें किस तरह वड़ापाव खाने में ज्यादा मजा आता है।

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने एक ट्वीट किया और एक सवाल पूछा। इस पर हजारों जवाब आए लेकिन एक जवाब सचिन तेंदुलकर का भी आया। इस जवाब में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी वड़ापाव खाने के पसंदीदा तरीके को बताया है।
दरअसल अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार एक ट्वीट किया, जिसमें रहाणे के हाथ में वड़ा पाव है। अजिंक्य रहाणे ने लिखा आप अपने वड़ापाव को कैसे खाना पसंद करते हैं। इस पर अजिंक्य रहाणे ने 3 विकल्प दिए। पहला चाय के साथ, दूसरा चटनी के साथ और तीसरा सिर्फ वड़ापाव।
इस पर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पसंद जाहिर की है। सचिन तेंदुलकर लिखा लाल चटनी, थोड़ी से हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ खाना वड़ा पाव खाना मुझे बहुत पसंद है। यह कॉम्बिनेशन अच्छा है।
How do you like your vada pav? 😋
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) January 10, 2020
1. Vada pav with chai
2. Vada pav with chutney
3. Just Vada pav pic.twitter.com/nyOD5cdPrb
इस पर अजिंक्य रहाणे ने जवाब में लिखा बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है पाजी।