Rohit Sharma ने तोड़ा रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Asia Cup 2023: श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 के मुकाबला के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 12 सितंबर (मंगलवार) को श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ रोहित शर्मा 10,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाडी बन गए हैं।
छक्का जड़कर पूरा किए 10,000 वनडे रन
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा में अपने वनडे करियर में 10,000 रन पूरे कर लिए है। यह उपलब्धि रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर पूरा किया। रोहित ने यह उपलब्धि कसुन राजिथा के खिलाफ छक्का जड़कर हासिल की। इसी के साथ हिटमैन रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद 10 हजार क्लब में प्रवेश करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए कोहली ने 205 परियां जबकि रोहित ने 241 परियां ली है। इसको लेकर रोहित को शोसल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही है।
🚨 Milestone 🔓
— BCCI (@BCCI) September 12, 2023
1⃣0⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs & counting 🙌 🙌
Congratulations to #TeamIndia captain Rohit Sharma 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/P0ylBAiETu #AsiaCup2023 | #INDvSL pic.twitter.com/STcUx2sKBV
10,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर – 18426
विराट कोहली – 13024
सौरव गांगुली – 11221
राहुल द्रविड़ – 10768
एमएस धोनी – 10599
रोहित शर्मा – 10031
फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल में जगह बना लिया है। भारतीय टीम (Indian Team) ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार 41 रनों से जीत हासिल किया।