Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहित शर्मा के जीवन की संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी, इस महिला को मानते हैं Lucky

क्रिकेट के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचे रोहित शर्मा ने अपने जीवन में काफी संघर्ष और कठिनाइयों का सामना किया है। आइये जानते हैं रोहित शर्मा के जीवन की संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी...

रोहित शर्मा के जीवन की संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी, इस महिला को मानते हैं Lucky
X
रोहित शर्मा के जीवन की पूरी कहानी

'आग में तप कर ही सोना और निखरता है।" यह कहावत भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर एकदम सटीक बैठती है। क्रिकेट के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचे रोहित शर्मा ने अपने जीवन में काफी संघर्ष और कठिनाइयों का सामना किया है। और इन कठिनाईयों का सामना करते हुए उन्होंने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है ।

रोहित शर्मा का बचपन कुछ ऐसा गुजरा -

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 30 अप्रैल 1987 को जन्मे रोहित का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आज हम सब हिटमैन (HIT- MAN) के नाम से भी जानते हैं। रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा एक नौकरी पेशा व्यक्ति रहे हैं जबकि उनकी माता पूर्णिमा शर्मा घर संभालती है।

माताजी के विशाखापट्नम के होने की वजह से रोहित तेलगु भाषा बोलने में भी माहिर है। रोहित शर्मा के परिवार में माता पिता के साथ-साथ उनके छोटे भाई विशाल ने भी बचपन में उनके क्रिकेट करियर को संवारने में पूरा सपोर्ट किया है।

रोहित शर्मा की पढ़ाई -

रोहित की शिक्षा आवर लेडी वेलान्कन्नी हाई स्कूल और 12वीं स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से हुई है जबकि ग्रेजुएशन पढाई के लिए रोहित ने रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया।

LadyLuck यानी रोहित शर्मा की धर्म पत्नी रितिका सजदेह हमेशा उनके लिए लकी रही हैं -

रितिका एक स्पोर्टस मैनेजर हैं। उन्हें प्रपोज करने के लिए रोहित ने शानदार तरीका निकाला और बोरिबली स्पोर्टस क्लब लेकर गए जहां से रोहित ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके 13 दिसंबर 2015 में रितिका और रोहित ने सात फेरे लिए और विवाह के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के ठीक दो साल बाद रितिका के सामने ही रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में तीसरी बार दोहरा शतक लगाकर शानदार गिफ्ट दिया। यह कहा जाता है कि रितिका को क्रिकेटर युवराज सिंह बहन मानते हैं।

बचपन से ही क्रिकेट का शौक था -

बचपन से ही क्रिकेट से लगाव के कारण रोहित टीवी पर कोई भी मैच देखना नहीं छोड़ते थे इसी के साथ ही गली क्रिकेट भी रोहित ने खूब खेला है जिसमे वह अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खेलने के अंदाज को फॉलो किया करते थे।

सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग उनके पसंदीदा क्रिकेटर रहे हैं। अपने घर के आस-पास खेलते हुए रोहित शर्मा ने कई पड़ोसियों की खिड़कियाँ भी तोड़ीं, जिसके चलते उन्हें और उनके घरवालों को पुलिस कंप्लेंट की परेशानी भी झेलनी पड़ी थी।

रोहित का संघर्षमय जीवन -

रोहित शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिस कारण उन्हें पढाई और खेल सम्बन्धित शिक्षा के लिए जगह-जगह भटकना पड़ा। नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले रोहित के पिता एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में कार्यरत थे जिनकी आय घर खर्च के लिए पर्याप्त नही होती थी।

इसी कारण उन्होंने रोहित को उनके दादा जी के यहाँ मुंबई भेजने का निर्णय लिया। रोहित के करियर के सामने गरीबी बहुत बड़ी चुनौती थी। पढाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग के लिए रोहित के पास पैसे नहीं थे।

कुछ समय तक रोहित ने खुद ही अपने खेल पर ध्यान दिया और टूटे बल्ले, पुरानी गेंद से ही मैदान में अभ्यास करना शुरू किया। बच्चे की क्रिकेट की ओर लगन को देख एक दिन उनके चाचा ने हिम्मत जुटा कर पास में ही क्रिकेट एकेडमी में बात की और वहां रोहित का एडमिशन करा दिया।

कोच ने पहचाना बल्लेबाजी की क्षमता को -

रोहित अपने करियर को एक ऑफ़ ब्रेक गेंदबाज के रूप में दिशा देना चाहते थे जिस कारण वह क्रिकेट एकेडमी में आठवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरते थे लेकिन उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को पहचानते हुए गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कहा और तब जाकर रोहित को ओपनिंग का मौका दिया गया। जिसमे उन्होंने पहले ही मैच में शतक जमाते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खीचना शुरू कर दिया।

रोहित के अब तक के रिकार्ड्स -

1- तीन बार दोहरे शतक लगाने वाले रोहित विश्व के एकमात्र बल्लेबाज है।

2- वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 264 रन बनाने का कीर्तिमान भी रोहित के नाम ही।

3- रोहित शर्मा के IPL (Indian Premier League) करियर पर नजर डालें तो वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानो में से एक है जिन्होंने अपनी टीम मुंबई को 2 बार ख़िताब भी जिताया है।

4- हालांकि, रोहित शर्मा का टेस्ट करियर इतनी बुलंदियों तक नहीं पहुँच सका जितनी सफलता उन्होंने क्रिकेट के फ़ास्ट फोर्मेट्स में हासिल की।

5- रोहित एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story