Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पृथ्वी शॉ ने ठोका ताबड़तोड़ दोहरा शतक, बड़ौदा के खिलाफ लगाए 19 चौके व 7 छक्के

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में बरौड़ा के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा है।

पृथ्वी शॉ (फाइल फोटो)
X
पृथ्वी शॉ (फाइल फोटो)

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करते हुए बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में तूफानी दोहरा शतक जड़ा है जिसकी मदद से मुंबई ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी के पहले मैच में अपना दबदबा बना लिया है। पहली पारी में 431 रन बनाने वाली मुंबई की टीम ने बड़ौदा को 307 रन पर आउट करके अच्छी खासी बढ़त बना ली।

बड़ौदा की टीम अपने कल के स्कोर में छह रन ही जोड़ सकी। सलामी बल्लेबाज केदार देवधर 160 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए शॉ ने 179 गेंद में 202 रन बनाए। इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 102 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने दूसरी पारी चार विकेट पर 409 रन पर घोषित करके बड़ौदा को 534 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।

पृथ्वी शॉ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 175 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। हालांकि, इस पारी में कुछ ही रन जोड़ने के बाद वे आउट हो गए। चार दिन तक चलने वाले इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने 179 गेंदों पर 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से 202 रन की पारी खेली। इस पारी में पृथ्वी शॉ का स्ट्राइकरेट 112.85 का रहा है।

बैन के बाद शानदार वापसी

बताते चले कि अक्टूबर 2018 में पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 20 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने पहली दोनों पारियों में साबित कर दिया था कि वे लंबे चलने वाले क्रिकेटर हैं। पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में शतक जड़ा था, जबकि दूसरे मैच में वे 70 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद पृथ्वी शॉ पर बीसीसीआइ ने बैन लगा दिया था, क्योंकि उन्होंने कफ सीरप पी थी, जो प्रतिबंधित थी। लेकिन एक बार फिर से पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story