SL vs NZ: श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड की 61 रन से बड़ी जीत | रचिन रवींद्र बने हीरो

SL vs NZ: श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड की 61 रन से बड़ी जीत | रचिन रवींद्र बने हीरो

Sri Lanka vs New Zealand: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में मेजबान श्रीलंका का सफर सुपर-8 स्टेज में ही खत्म हो गया। बुधवार रात ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। यह सुपर-8 में श्रीलंका की लगातार दूसरी हार रही।

सैंटनर ने संभाली पारी, 168 तक पहुंचा न्यूजीलैंड
श्रीलंका नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और स्कोर 84/5 तक सिमट गया। लेकिन कप्तान मिशेल सेंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया।

रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि कोल मैककॉन्ची 31* रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से महेश दीक्षाना ने 3 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए।

169 का लक्ष्य, लेकिन बिखर गई श्रीलंकाई बल्लेबाजी
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम पावरप्ले में ही दबाव में आ गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। कामिंडू मेंडिस ने 31 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4/27 के आंकड़े दर्ज किए, यह उनका टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मैट हेनरी ने भी 2/3 के घातक स्पेल से श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

प्लेयर ऑफ द मैच: रचिन रवींद्र
32 रन और 4 विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनका योगदान न्यूजीलैंड की जीत की कुंजी रहा।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति
न्यूजीलैंड- 3 अंक, ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर
श्रीलंका- सुपर-8 में लगातार दो हार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
अब श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ जीत भी दर्ज कर ले, तो अधिकतम 2 अंक ही मिलेंगे, जो टॉप-4 में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैक्कोनी, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

20:02 PM(4 hours ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates: 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 25 Feb 2026, 08:02 PM IST

12वें ओवर में न्यूज़ीलैंड को चौथा झटका। क्रीज पर जम चुके रचिन रवींद्र 32 रन पर महीश तीक्षणा का शिकार बने। 

19:58 PM(4 hours ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates

Posted by: Dilip Chaturvedi, 25 Feb 2026, 07:58 PM IST

न्यूज़ीलैंड को तीसरा झटका, फिलिप्स को चमीरा ने बोल्ड किया; स्कोर- 75/3 (9.3)

19:30 PM(5 hours ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates: न्यूज़ीलैंड के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

Posted by: Dilip Chaturvedi, 25 Feb 2026, 07:30 PM IST

न्यूज़ीलैंड के दोनों ओपनर टिम सीफ़र्ट (8) और फिन एलन (23) आउट हो गए हैं। महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा सफलता मिली है। 

18:55 PM(5 hours ago )

शानाका ने टॉस पर कहा- मिडिल ओवर में जिम्मेदारी जरूरी

Posted by: Saurabh Mishra, 25 Feb 2026, 06:55 PM IST

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच से बल्लेबाजों को सीख लेने की जरूरत है और बीच के ओवर में जिम्मेदारी से खेलना होगा। 

18:46 PM(6 hours ago )

SL vs NZ Super-8 Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra, 25 Feb 2026, 06:46 PM IST

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में एक बदलाव किया है। चरिथ असलंका प्लेइंग-11 में आए हैं।