SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धोया, सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत; मार्करम की फिफ्टी, एनगिडी को 3 विकेट

South Africa vs West Indies Live score: टी20 विश्व कप के सुपर08 राउंड के एक अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। ये साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का कर लिया है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने भारत को भी 76 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं। 

177 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में महज 1 विकेट पर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने कप्तानी पारी खेली। मार्करम ने 46 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के मारे। उनके अलावा दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 24 गेंद में 47 रन बनाए। रयान रिकेल्टन भी 45 रन पर नाबाद लौटे। 

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 52 रन बनाए थे जबकि जेसन होल्डर 49 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 विकेट मिले थे। 

एक समय वेस्टइंडीज की हालत काफी खराब थी। टीम ने 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने दमदार बल्लेबाजी की और 8वें विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 176 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही थी और 2 ओवर में 29 रन ठोक डाले थे। लेकिन, तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने पहले शाई होप और फिर शिमरॉन हेटमायर (2) को आउट कर दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था जबकि वेस्टइंडीज की टीम में अकील हुसैन के स्थान पर रोस्टन चेज आए थे। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: 1 एडेन मार्करम (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), 3 रयान रिकेल्टन, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 मार्को जेनसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 केशव महाराज, कागिसो रबाडा, 11 लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज: 1 ब्रैंडन किंग, 2 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 3 शिमरोन हेटमायर, 4 रोवमैन पॉवेल, 5 शेरफेन रदरफोर्ड, 6 रोस्टन चेस, 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 जेसन होल्डर, 9 मैथ्यू फोर्ड, 10 गुडाकेश मोटी, 11 शमर जोसेफ।

18:30 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के करीब, भारत की राह आसान

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 06:30 PM IST

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया। इसके साथ ही टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई। द. अफ्रीका के 2 मैच में 4 अंक हो गए। टीम ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है। अगर भारत आज जिम्बाब्वे को हरा देता है तो उसके अंक भी 2 हो जाएंगे।

18:24 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: मार्करम के चौके से जीता साउथ अफ्रीका

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 06:24 PM IST

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने जेसन होल्डर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसी चौके के साथ साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट की जीत हासिल कर ली। टीम की सुपर-8 स्टेज में लगातार दूसरी जीत है। टीम ने अंतिम-4 का टिकट करीब-करीब पक्का कर लिया। 

16:48 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: वेस्टइंडीज का स्कोर- 176/8

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 04:48 PM IST

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जेसन होल्डर ने भी 49 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। 

16:17 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates:

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 04:17 PM IST

वेस्टइंडीज के 7 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 15 ओवर में 118 रन है। 

15:47 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: इंडीज को लगा छठवां झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 26 Feb 2026, 03:47 PM IST

नौवें ओवर में वेस्टइंडीज का छठवां विकेट गिरा। रोवमैन पॉवेल 9 रन पर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। 

15:40 PM(2 months ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: इंडीज को लगा पांचवां झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 26 Feb 2026, 03:40 PM IST

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई।  6.3 ओवर में आधी टीम पवेलियन लौटी। ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस और शेरफेन रदरफोर्ड आउट हो गए हैं। 

14:56 PM(2 months ago )

SA vs WI Live: हेड टु हेड रिकॉर्ड

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 02:56 PM IST

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी20 खेले गए। इसमें कैरेबियाई टीम ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 14 मुकाबले जीते। 
 

14:53 PM(2 months ago )

SA vs WI Live: साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 02:53 PM IST

साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि वेस्टइंडीज की टीम में अकील हुसैन के स्थान पर चेज आए हैं। 

14:50 PM(2 months ago )

SA vs WI Live: साउथ अफ्रीका टॉस जीता

Posted by: Saurabh Mishra, 26 Feb 2026, 02:50 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।