RR vs MI: गुवाहाटी में यशस्वी जायसवाल का तांडव, राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रनों का विशाल लक्ष्य

RR vs MI IPL 2026 Live updates: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश से प्रभावित इस मैच में अब 11-11 ओवर का खेल होगा, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

खास बात यह है कि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है, जिससे MI को बड़ा संतुलन मिला है। अब सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पर हैं, जो इस छोटे फॉर्मेट में तेज शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

राजस्थान ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं जबकि मुंबई ने अबतक खेले 2 मुकाबले में से एक में जीत हासिल की है जबकि एक में हार मिली है। 

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे और इस वजह से टीम कॉ़म्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा था और इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा था। 

23:09 PM(10 minutes ago )

राजस्थान का तीसका विकेट गिरा

Posted by: सुमित कुमार, 07 Apr 2026, 11:09 PM IST

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा और सबसे बड़ा झटका लगा है। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रियान पराग पवेलियन लौट गए हैं। पराग ने अल्लाह गजनफर की गेंद पर सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद में उतनी दूरी नहीं थी और बाउंड्री पर तैनात तिलक वर्मा ने कोई गलती न करते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया। आउट होने से पहले पराग ने 10 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से तेज 20 रन बनाए। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (39) और ध्रुव जुरेल (2) भी आउट होकर लौट चुके हैं।

फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 65 रन बनाकर डटे हुए हैं और उनका साथ देने के लिए शिमरॉन हेटमायर आए हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 132/3 है।

22:03 PM(1 hour ago )

RR vs MI: प्लेइंग इलेवन 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 10:03 PM IST

राजस्थान रॉयल्स  (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा। 

21:58 PM(1 hour ago )

मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान की पहले बल्लेबाजी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 09:58 PM IST

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश से प्रभावित इस मैच में अब 11-11 ओवर का खेल होगा। 

21:55 PM(1 hour ago )

RR vs MI: 11-11 ओवर का मैच 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 09:55 PM IST

गुवाहाटी में बारिश थम गई है। थोड़ी देर में टॉस, रात 10:10 बजे पहली गेंद और 11-11 ओवर का मुकाबला। गुवाहाटी से लेटेस्ट वेदर और मैच अपडेट।

20:40 PM(3 hours ago )

RR vs MI Live updates: बारिश के कारण अबतक टॉस नहीं

Posted by: सौरभ मिश्रा, 07 Apr 2026, 08:40 PM IST

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में रात 8.40 बजे के बाद से ओवर में कटौती शुरू हो जाएगी। लोकल टाइम रात 10:50 बजे (अब से दो घंटे और 20 मिनट बाद) पांच-पांच ओवर के मैच के शुरू होने का कट-ऑफ टाइम है।

20:39 PM(3 hours ago )

अब तक के ताजा अपडेट 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 08:39 PM IST
  • 7:45 बजे: फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है। स्क्वायर को कवर किया गया है, लेकिन पूरा मैदान अभी खुला है। सुपर-सॉपर लगातार आउटफील्ड सुखाने में लगा है।
  • 7:18 बजे: कवर हटाए जाने लगे थे और RR मैनेजमेंट कप्तान रियान पराग के साथ मैदान का जायजा लेने पहुंचा।
  • 7 बजे: अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच में और देरी तय लग रही है।

राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल ड्रेसिंग रूम में आराम करते नजर आए, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल मैदान से दूर है।

20:36 PM(3 hours ago )

वैभव vs बुमराह: सबकी नजरें टिकीं

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 08:36 PM IST

20:30 PM(3 hours ago )

गुवाहाटी में ऑरेंज अलर्ट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 08:30 PM IST

असम की राजधानी गुवाहाटी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। AccuWeather के मुताबिक शाम 4:40 बजे से 7:35 बजे तक तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की आशंका जताई गई थी।
IMD ने भी आसपास के जिलों- बाजाली, बक्सा, चिरांग, दरांग, कामरूप, कामरूप मेट्रो, मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर और उदलगुरी में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट दिया है।

20:28 PM(3 hours ago )

आईपीएल में RR-MI के कुछ दिलचस्प आंकड़े

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 08:28 PM IST
  • RR ने आठवीं बार सीजन के पहले दो मैच जीते हैं- ये IPL इतिहास में सबसे ज्यादा है।
  • MI का घर से बाहर (अवे) का रिकॉर्ड 2023 से खराब रहा है- 24 में से सिर्फ 9 जीत।
  • 180 या उससे कम स्कोर डिफेंड करते हुए MI ने 25 में सिर्फ 4 मैच जीते हैं।

20:25 PM(3 hours ago )

हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 07 Apr 2026, 08:25 PM IST

RR और MI के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है।

कुल रिकॉर्ड: MI 16 – RR 14
2021 के बाद: MI ने 8 में से 5 मैच जीते हैं

18:57 PM(4 hours ago )

RR vs MI Live updates: आईपीएल में आज मुंबई और राजस्थान की टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 07 Apr 2026, 06:57 PM IST

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। ये मैच गुवाहाटी में खेला जाना है, जहां बारिश हो रही है।