RR vs KKR Score: राजस्थान ने कोलकाता को 156 का लक्ष्य दिया, कोलकाता को पहली गेंद पर झटका

RR vs KKR Live score updates: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 156 रन का टारगेट लक्ष्य दिया। मैच में टॉस जीतने के बाद राजस्थान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े थे। लेकिन टीम के अगले 8 विकेट 74 रन में गिर गए। वैभव सूर्य़वंशषी ने 46 और यशस्वी ने 39 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने भी तीन विकेट झटके। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिमरोन हेटमायर ने 15 और रियान पराग ने 12 रन बनाए। सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर रन आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने टिम साइफर्ट को आउट कर दिया। वैभव ने 23 गेंद में 38 रन ठोके हैं। टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा कि विकेट काफी सूखा लग रहा।

उम्मीद है कि इस पर रन बनेंगे। इस मुकाबले के लिए प्रिटोरियस बाहर बैठेंगे और शिमरॉन हेटमायर टीम में हैं। वहीं, ब्रिजेश शर्मा को तुषार देशपांडे की जगह मौका मिला।

कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक 6 मैच खेल चुकी और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। यानी टीम को पहली जीत की तलाश है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR के लिए यह मैच करो या मरो वाला ही है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स भी अपना पिछला मुकाबला हैदराबाद से हारकर यहां आई है, ऐसे में वह भी वापसी की पूरी कोशिश करेगी।

17:44 PM(29 minutes ago )

RR vs KKR Live updates: राजस्थान ने 20 ओवर में 155 रन बनाए

Posted by: सौरभ मिश्रा, 19 Apr 2026, 05:44 PM IST

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 39 और वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन की पारी खेली। 

16:09 PM(2 hours ago )

RR vs KKR Live updates: वैभव और यशस्वी की तूफानी शुरुआत

Posted by: सौरभ मिश्रा, 19 Apr 2026, 04:09 PM IST

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट के 63 रन जोड़ लिए हैं। वैभव ने 23 गेंद में 38 रन ठोके हैं। 

15:22 PM(3 hours ago )

RR vs KKR Live updates: दोनों टीमों कीम प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 19 Apr 2026, 03:22 PM IST

राजस्थान रॉयल्स: 1 यशस्वी जायसवाल, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 डोनोवन फरेरा, 7 रवींद्र जडेजा, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 रवि बिश्नोई, 10 नंद्रे बर्गर, 11 बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट ऑप्शन: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।

KKR: 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), 3 कैमरून ग्रीन, 4 रोवमैन पॉवेल, 5 रिंकू सिंह, 6 अनुकूल रॉय, 7 रमनदीप सिंह, 8 सुनील नरेन, 9 कार्तिक त्यागी, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट ऑप्शन: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी। 

15:20 PM(3 hours ago )

RR vs KKR Live updates: राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव किए

Posted by: सौरभ मिश्रा, 19 Apr 2026, 03:20 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव किए हैं। प्रिटोरियस नहीं खेल रहे, उनके स्थान पर शिमरॉन हेटमायर खेल रहे। वहीं, तुषार देशपांडे को भी जगह मिली है। 

15:18 PM(3 hours ago )

RR vs KKR Live updates: राजस्थान ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 19 Apr 2026, 03:18 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स ेक खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।