RR vs CSK Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा दूसरा झटका, ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन; 100 के करीब पहुंचा स्कोर

RR vs CSK Live score updates: IPL 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मात्र 127 रनों पर ऑलआउट कर दिया। RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

चेन्नई की पारी में जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने 18 रन और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे सरफराज खान ने 17 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। पूरी टीम 19.4 ओवर में सिमट गई।

राजस्थान की गेंदबाजी शानदार रही। 17 साल बाद IPL खेल रहे रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को भी 2-2 विकेट मिले। संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और डेब्यू करने वाले बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।

चेन्नई की शुरुआत खराब रही और बीच-बीच में विकेट गिरते रहे, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अब राजस्थान को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य हासिल करना है। 

22:21 PM(20 seconds ago )

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका, ध्रुव जुरेल आउट

Posted by: सुमित कुमार, 30 Mar 2026, 10:21 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी विदाई के बाद क्रीज पर आए ध्रुव जुरेल अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह अपनी पारी को लंबी नहीं खींच सके। जुरेल 9 गेंदों में 18 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हुए। राजस्थान का दूसरा विकेट 8.3 ओवर में 99 रन के कुल स्कोर पर गिरा। फिलहाल क्रीज पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डटे हुए हैं।

22:18 PM(3 minutes ago )

वैभव सूर्यवंशी 52 रन बनाकर आउट

Posted by: सुमित कुमार, 30 Mar 2026, 10:18 PM IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। वैभव महज 17 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी 52 रनों की पारी में वैभव ने 4 चौक्के और 5 छक्के जड़े।

वैभव के पवेलियन लौटने के बाद अब क्रीज पर टीम के भरोसेमंद ओपनर यशस्वी जायसवाल का साथ निभाने ध्रुव जुरेल आए हैं।

21:25 PM(56 minutes ago )

चेन्नई ने राजस्थान को दिया 128 का टारगेट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 09:25 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल सीजन-19 के पहले मैच में राजस्थान के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा है।  टीम 19. 4 ओवर में सिमट गई। जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाए।  नांद्रे , जडेजा और जोफ्रा ने 2-2 विकेट चटकाए। 

21:02 PM(1 hour ago )

चेन्नई को लगा नौवां  झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 09:02 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अपना नौवां विकेट गंवा दिया है। नांद्रे, जडेजा और जोफ्रा को 2-2 विकेट। स्कोर-94/9 (15.5)

20:50 PM(2 hours ago )

चेन्नई को लगा आठवां झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 08:50 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट। नांद्रे , जडेजा और जोफ्रा को 2-2 विकेट।  स्कोर-84/8 (13.4)

20:24 PM(2 hours ago )

चेन्नई को लगा छठवां झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 08:24 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।  संजू, ऋतुराज, म्हात्रे, मैथ्यू, सरफराज और शिवम दुबे आउट हो चुके हैं। नांद्रे और जडेजा को 2-2 विकेट। स्कोर- 62-6(9)

20:21 PM(2 hours ago )

8वें ओवर तक चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 08:21 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आधे बल्लेबाज महज 8 ओवर में पवेलियन लौट गए हैं।  संजू-ऋतुराज-म्हात्रे-मैथ्यू-सरफराज आउट हो चुके हैं।  स्कोर- 51/5 (7. 2)

20:09 PM(2 hours ago )

चेन्नई को चौथा झटका- पॉवरप्ले ओवर 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 08:09 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पॉवरप्ले से पहले 4 विकेट खो दिए हैं।  छठे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने  यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। 

20:03 PM(2 hours ago )

चेन्नई की खराब शुरुआत, संजू और ऋतुराज सस्ते में आउट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 30 Mar 2026, 08:03 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआत खराब रही। स्टार ओपनर संजू सैमसन पहली ही गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन पर पवेलियन लौटे, जबकि आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट हुए।

संजू सैमसन हाल ही में T20 विश्व कप 2026 में अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन विश्व कप में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच CSK के लिए शुरुआती झटकों भरा रहा।

19:13 PM(3 hours ago )

CSK vs RR Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 30 Mar 2026, 07:13 PM IST

राजस्थान रॉयल्स: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 रवींद्र जडेजा, 7 जोफ्रा आर्चर, 8 नंद्रे बर्गर, 9 संदीप शर्मा, 10 रवि बिश्नोई, 11 बृजेश शर्मा। 

चेन्नई सुपर किंग्स: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 जेमी ओवरटन, 8 नूर अहमद, 9 मैट हेनरी, 10 अंशुल कंबोज, 11 खलील अहमद। 

19:11 PM(3 hours ago )

CSK vs RR Live score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Posted by: सौरभ मिश्रा, 30 Mar 2026, 07:11 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं। 

18:36 PM(4 hours ago )

CSK vs RR Live score: गुवाहाटी में बारिश हो रही

Posted by: सौरभ मिश्रा, 30 Mar 2026, 06:36 PM IST

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में मैच खेला जाना है। लेकिन, वहां बारिश हो रही है। अच्छी बात ये है कि फिलहाल बारिश रुक गई है। मैदान को कवर्स से ढंका गया है और सुपर सॉपर मैदान सुखाने में जुटे हैं। 

18:05 PM(4 hours ago )

CSK vs RR Live score: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई की टक्कर राजस्थान से

Posted by: सौरभ मिश्रा, 30 Mar 2026, 06:05 PM IST

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा।