RCB vs LSG Score: आरसीबी के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, क्या लखनऊ की टीम लगाएगी ब्रेक

RCB vs LSG Today live score: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से है। ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी अगर इस मुकाबले को जीत लेती है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु ने पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था जबकि लखनऊ को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। 4 में बेंगलुरु और 2 में लखनऊ की टीम को जीत मिली है। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां बेंगलुरु ने 230 रन का बड़ा स्कोर चेज कर लिया था। 

 

17:37 PM(16 hours ago )

RCB vs LSG Live updates: आरसीबी की बल्लेबाजी सबसे मजबूत

Posted by: सौरभ मिश्रा, 15 Apr 2026, 05:37 PM IST

आईपीएल 2026 में आरसीबी की बल्लेबाजी सबसे मजबूत नजर आ रही। टीम के टॉप-6 बैटर्स का रन रेट (11.1) सबसे ज्यादा है। वहीं, औसत (45.2) भी बाकी के मुकाबले ज्यादा है। 

17:35 PM(16 hours ago )

RCB vs LSG Live updates: आईपीएल में आज बेंगलुरु और लखनऊ की टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 15 Apr 2026, 05:35 PM IST

आईपीएल 2026 में आज अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से है। बेंगलुरु के 4 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। वहीं, लखनऊ ने 4 मैच में से दो जीते और इतने ही गंवाए हैं।