RCB vs DC Score: बेंगलुरु ने दिल्ली को 176 का लक्ष्य दिया, कैपिटल्स का स्कोर- 16/2

RCB vs DC live score updates: आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 176 रन का लक्ष्य़ दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 63 और टिम डेविड ने 26 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। वहीं, क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। 16 रन के स्कोर पर उसके 2 विकेट गिर गए। पाथुम निसंका 1 और करुण नायर 5 रन बनाकर आउट हुए। बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी इस सीजन की यह दूसरी फिफ्टी रही। उनके और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26, कोहली ने 19 और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए।

RCB के पास जोश हेजलवुड की अगुआई में मजबूत गेंदबाजी इकाई है। इस सीजन में टीम अपने घर में अजेय है। आरसीबी की नजर लगातार तीसरी जीत पर होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 19 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा था। 

17:53 PM(21 minutes ago )

RCB vs DC Live updates: बेंगलुरु ने दिल्ली को 176 का टारगेट दिया

Posted by: सौरभ मिश्रा, 18 Apr 2026, 05:53 PM IST

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने अर्धशतक जमाया था। 

15:37 PM(3 hours ago )

RCB vs DC Live updates: मैच से पहले कुछ यूं मिले विराट-राहुल

Posted by: सौरभ मिश्रा, 18 Apr 2026, 03:37 PM IST

मैच से पहले केएल राहुल और विराट कोहली कुछ यूं मिले। 

15:16 PM(3 hours ago )

RCB vs DC Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 18 Apr 2026, 03:16 PM IST

RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

DC: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा

15:15 PM(3 hours ago )

RCB vs DC Live updates: दिल्ली ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 18 Apr 2026, 03:15 PM IST

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच काफी अच्छी और सख्त दिख रही है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। 

14:45 PM(3 hours ago )

RCB vs DC Live updates: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 18 Apr 2026, 02:45 PM IST

आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।