21:21 PM(44 minutes ago )
IPL 2026 में ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया। मैच रुकने के समय KKR ने 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई, जिसके बाद अंपायरों को खेल रोकना पड़ा और मैदान पर कवर बिछा दिए गए।
21:17 PM(49 minutes ago )
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हो चुके। इसमें केकेआर ने 21 और पंजाब ने 13 में जीत हासिल की है। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 और पंजाब ने 4 मुकाबले में जीत दर्ज की है।
21:17 PM(49 minutes ago )
केकेआर और पंजाब किंग्स का ये मौजूदा सीजन का तीसरा मुकाबला है। कोलकाता अपने पहले दोनों मैच गंवा चुकी है जबकि पंजाब ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। आईपीएल से बाहर हो चुके हर्षित राणा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
19:16 PM(3 hours ago )
कोलकाता नाइट राइडर्स बैटिंग-फर्स्ट XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
KKR बेंच: मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुजरबानी
पंजाब किंग्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
PBKS बेंच: सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़
19:13 PM(3 hours ago )
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
18:28 PM(4 hours ago )
कोलकाता में मौसम को लेकर चिंता है, खासकर मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस बारिश के कारण रद्द हुई थी। खबर है कि अभी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आउटफील्ड के बड़े हिस्से पर कवर्स हैं, लेकिन पिच और स्क्वायर खुले हैं।
18:27 PM(4 hours ago )
इस सीज़न में अब तक ईडन गार्डन्स में हुए इकलौते मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन ठोके थे। यह 2023 (कम से कम 10 मैच खेले गए) के बाद से IPL का सबसे तेज़ स्कोरिंग ग्राउंड भी रहा।
18:25 PM(4 hours ago )
आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से है।