22:13 PM(2 minutes ago )
163 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज प्रियांश आर्य हैं , उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए। रबाडा ने पवेलियन भेजा।
21:43 PM(32 minutes ago )
मैच का सबसे दिलचस्प मोड़ 20वें ओवर में देखने को मिला, जब अर्शदीप सिंह ने कुल 11 गेंदें फेंकीं। इस ओवर में 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल रही। यह IPL इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने के रिकॉर्ड की बराबरी है।
21:32 PM(43 minutes ago )
आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 163 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात की पारी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कप्तान शुभमन गिल 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर ने 38 रन बनाए।
पंजाब की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। यजुवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए। गुजरात की टीम मध्य ओवरों में लड़खड़ा गई और निर्धारित स्कोर से काफी पीछे रह गई।
मैच में पंजाब की गेंदबाजी ने गुजरात के मध्यक्रम को काबू में रखा, जबकि व्यशाक की यॉर्करों ने आखिरी ओवरों में काफी असर दिखाया। शुभमन गिल की पारी में कुछ शानदार शॉट्स शामिल थे, लेकिन उनका जल्दी विकेट गिरना गुजरात के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
20:02 PM(2 hours ago )
गुजरात ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। साई सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हुए हैं।
19:52 PM(2 hours ago )
गुजरात टाइटन्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। मार्को ने साई सुदर्शन को 13 रन पर पवेलियन भेजा। स्कोर- 38/1 (4.2)
18:21 PM(4 hours ago )
आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स की मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस से टक्कर है। पिछले सीजन में पंजाब ने फाइनल खेला था।