T20 World Cup 2026: इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया; हैरी ब्रूक का तूफानी शतक

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 165 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल किया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। खास बात यह रही कि T20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान अब तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है, और यह सिलसिला इस मुकाबले में भी जारी रहा।

ब्रूक का शतक बना मैच टर्निंग पॉइंट
इंग्लैंड के कप्तान Harry Brook ने 51 गेंदों पर 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह ICC T20 विश्व कप 2026 में उनका पहला शतक रहा। जब टीम दबाव में थी, तब ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया।

आखिरी ओवर में जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और जॉफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया।

 

पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत, लेकिन अंत में लड़खड़ाहट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 164/9 का स्कोर बनाया। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

16वें ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 122/4 था, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने फिल साल्ट को गोल्डन डक और जोस बटलर को जल्दी आउट कर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए, लेकिन अन्य गेंदबाज दबाव कायम नहीं रख सके।

आखिरी ओवर में खत्म हुआ रोमांच
मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। हालांकि पाकिस्तान ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्रूक की पारी और अंत में आर्चर के चौके ने इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी।

संक्षिप्त स्कोर
पाकिस्तान: 164/9 (20 ओवर)

  • साहिबज़ादा फरहान 63

इंग्लैंड: 166/8 (19.1 ओवर)

  • हैरी ब्रूक 100

इंग्लैंड 2 विकेट से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश।

23:11 PM(2 months ago )

T20 WC 2026: इंग्लैंड सेमीफाइनल में, ब्रूक के शतक से पाकिस्तान 2 विकेट से हारा

Posted by: Dilip Chaturvedi, 24 Feb 2026, 11:11 PM IST
england beat pakistan super 8

20:46 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates: पाक ने बनाए 164 रन 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 24 Feb 2026, 08:46 PM IST

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को दिया 165 रन का टारगेट दिया है। साहिबजादा फरहान ने शानदार अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के लियाम डॉसन को तीन विकेट चटकाए। 

19:22 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates: पाक को लगा दूसरा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 24 Feb 2026, 07:22 PM IST

पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका। सैम के बाद कप्तान सलमान अली आगा भी लौटे पवेलियन; स्कोर- 29/2 (4)
 

19:14 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates: पाक को लगा पहला झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 24 Feb 2026, 07:14 PM IST

पाकिस्तान को 14 रन पर पहला झटका लगा है। सैम अयूब को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने मात्र 7 रन बनाए। 

18:39 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates

Posted by: Saurabh Mishra, 24 Feb 2026, 06:39 PM IST

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: 1 साहिबज़ादा फ़रहान, 2 सैम अयूब, 3 सलमान अली आगा (कप्तान), 4 बाबर आज़म, 5 फ़ख़र ज़मान, 6 शादाब ख़ान, 7 उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), 8 मोहम्मद नवाज़, 9 शाहीन शाह अफ़रीदी, 10 सलमान मिर्ज़ा, 11 उस्मान तारिक।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: 1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेट कीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम कुरेन, 7 विल जैक्स, 8 जेमी ओवरटन, 9 लियाम डॉसन, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 आदिल राशिद।

18:35 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates

Posted by: Saurabh Mishra, 24 Feb 2026, 06:35 PM IST

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

18:06 PM(2 months ago )

PAK vs ENG Super-8 Updates

Posted by: Saurabh Mishra, 24 Feb 2026, 06:06 PM IST

टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को पल्लेकल में इंग्लैंड की टक्कर पाकिस्तान से है। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और उसे 1 अंक मिला था। इसी वजह से पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैच करो या मरो वाला है।