LSG vs DC: 'समीर' के तूफान में उड़ा लखनऊ का 'इकाना', दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

LSG vs DC Live Score updates: IPL के पांचवें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 142 रनों का लक्ष्य दिया। इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ सुपरजायंट्स 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रनों की सबसे बेहतरीन पारियां खेलीं।

दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। लखनऊ की तरफ से पहली बार ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।

IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 में दिल्ली और जबकि 3 में लखनऊ को जीत मिली है। पिछले सीजन की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली थी। इस बार लखनऊ की टीम में अर्जुन तेंदुलकर शामिल हुए हैं और देखना होगा कि दिल्ली के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है या नहीं। 

लखनऊ की बल्लेबाजी विदेशी प्लेयर्स पर पूरी तरह निर्भर है। एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने पिछले सीजन में 400 प्लस रन ठोके थे। भारतीय बल्लेबाज फीके साबित हुए थे। टीम के पिछड़ने की एक वजह ये भी थी। ऋषभ पंत इस सीजन में तीन नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर पूरन को नीचे उतरना पड़ सकता है। 

23:08 PM(29 minutes ago )

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

Posted by: सुमित कुमार, 01 Apr 2026, 11:08 PM IST

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटा दी। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी और महज 26 रनों पर उनके 4 बड़े विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद समीर रिजवी (70 रन, 47 गेंद)* और ट्रिस्टन स्टब्स (39 रन)* ने मोर्चा संभाला।

रिजवी ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर लखनऊ के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 2 विकेट झटके, लेकिन वह दिल्ली के युवा बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ दिल्ली ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

22:48 PM(49 minutes ago )

रिजवी और स्टब्स ने संभाली दिल्ली की पारी

Posted by: सुमित कुमार, 01 Apr 2026, 10:48 PM IST

महज 26 रनों पर 4 विकेट खोकर संकट में फंसी दिल्ली की पारी को युवा बल्लेबाज समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने सहारा दिया। रिजवी ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।

22:23 PM(1 hour ago )

दिल्ली के 4 विकेट गिरे

Posted by: सुमित कुमार, 01 Apr 2026, 10:23 PM IST

इकाना स्टेडियम में 142 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और पावरप्ले के दौरान ही उनके 4 अहम विकेट गिर गए। स्टार बल्लेबाज KL राहुल बिना खाता खोले मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हुए, जबकि पाथुम निसांका मात्र 1 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने। नीतीश राणा ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वे भी 15 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर चलते बने, और कप्तान अक्षर पटेल तो पहली ही गेंद पर प्रिंस यादव द्वारा बोल्ड होकर 'गोल्डन डक' का शिकार हो गए। फिलहाल क्रीज पर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

21:17 PM(2 hours ago )

लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का टारगेट दिया

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 01 Apr 2026, 09:17 PM IST

इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। होम टीम लखनऊ सुपरजायंट्स 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की सबसे अच्छी पारियां खेलीं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराजन ने 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

20:43 PM(3 hours ago )

लखनऊ के 6 विकेट गिरे 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 01 Apr 2026, 08:43 PM IST

लखनऊ ने 100 रन पर गंवाए छह विकेट। पंत-मार्करम-बडोनी-पूरन-मार्श-मुकुल लौटे पवेलियन;  स्कोर- 105/6 (13.1)

20:08 PM(3 hours ago )

अक्षर-नटराजन ने लखनऊ को दिए 2 झटके, 3 विकेट गिरे 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 01 Apr 2026, 08:08 PM IST

लखनऊ की पारी लड़खड़ाई। टीम ने 7 ओवर में अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत के बाद एडेन मार्करम और आयुष बडोनी भी पवेलियन लौटे। स्कोर- 50/3 (7)

19:54 PM(4 hours ago )

लखनऊ को पहला झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 01 Apr 2026, 07:54 PM IST

लखनऊ को तीसरे ओवर में बड़ा झटला लगा। मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रन आउट कर दिया। उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए। स्कोर- 36/1 (4.2)

19:11 PM(4 hours ago )

LSG vs DC Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 01 Apr 2026, 07:11 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स: 1 केएल राहुल, 2 पथुम निसांका, 3 नितीश राणा, 4 विप्रज निगम, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 लुंगी एनगिडी, 9 कुलदीप यादव, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार। 

इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर

लखनऊ सुपर जायंट्स: 1 एडेन मार्करम, 2 मिशेल मार्श, 3 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 4 आयुष बडोनी, 5 निकोलस पूरन, 6 अब्दुल समद, 7 मुकुल चौधरी, 8 मोहसिन खान, 9 मोहम्मद शमी, 10 एनरिक नॉर्टजे, 11 प्रिंस यादव

इम्पैक्ट सब: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी। 

18:47 PM(5 hours ago )

LSG vs DC Live score: आईपीएल में आज दिल्ली की टक्कर लखनऊ से है

Posted by: सौरभ मिश्रा, 01 Apr 2026, 06:47 PM IST

आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होम टीम लखनऊ से है। दोनों टीमें पिछले सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंचीं थी।