KKR vs SRH Score: हैदराबाद का ईडन गार्डन्स पर 'विस्फोट', कोलकाता को मिला 227 रनों का विशाल लक्ष्य; क्लासेन का अर्धशतक

KKR vs SRH Live score updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के सामने 227 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हेनरिक क्लासेन (52) और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए।

हेड और अभिषेक की आतिशी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को ट्रेविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) ने रॉकेट जैसी शुरुआत दी। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक से महज कुछ रनों से चूक गए, लेकिन उन्होंने बड़े स्कोर की नींव रख दी थी।

क्लासेन ने संभाली पारी
बीच के ओवरों में ईशान किशन (14) और अनिकेत वर्मा के जल्दी आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुजरबानी की शानदार गेंदबाजी
केकेआर की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से हैदराबाद के चार मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट भी शामिल था।

दोनों ही टीमों की इस सीजन की शुरुआत हार से हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मुकाबले में हराया था जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में मात दी थी। 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 19 जबकि हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसमें सुपर ओवर में कोलकाता ने बाजी मारी थी। 

दोनों ही टीमों की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही। मुंबई के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद कोलकाता इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था। वही हाल हैदराबाद का नजर आया है। ऐसे में दोनों ही टीमों को गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। 

22:21 PM(2 minutes ago )

हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रनों का विशाल लक्ष्य

Posted by: सुमित कुमार, 02 Apr 2026, 10:21 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक और हेड-अभिषेक की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवर में 226 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 227 रनों की जरूरत है।

20:40 PM(2 hours ago )

हैदराबाद को लगा चौथा झटका

Posted by: सुमित कुमार, 02 Apr 2026, 08:40 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। धमाकेदार शुरुआत के बाद केकेआर के गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए अनिकेत वर्मा भी फ्लॉप साबित हुए और मात्र 1 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। 12 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 140 रन है। अब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन का साथ देने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं, जिन पर पारी को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।

20:28 PM(2 hours ago )

ईशान के बाद अभिषेक भी लौटे पवेलियन

Posted by: सुमित कुमार, 02 Apr 2026, 08:28 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद की रनों की रफ़्तार पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने ब्रेक लगा दिया है। शानदार लय में दिख रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और मात्र 48 रन (20 गेंद) बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड और ईशान किशन (14 रन) के बाद अभिषेक के रूप में हैदराबाद को यह तीसरा और सबसे बड़ा झटका लगा है। अब हैदराबाद की पारी को संभालने की जिम्मेदारी हेनरिक क्लासेन और नए बल्लेबाज के कंधों पर आ गई है। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर -118-3 (9 Ov)

20:23 PM(2 hours ago )

हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

Posted by: सुमित कुमार, 02 Apr 2026, 08:23 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच में वापसी की राह तलाश ली है। ट्रेविस हेड (46 रन) के आउट होने के बाद, क्रीज पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मात्र 14 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। 8.3 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन हो गया है, जहां अब अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए अनुभवी हेनरिक क्लासेन मैदान पर उतरे हैं।

20:14 PM(2 hours ago )

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

Posted by: सुमित कुमार, 02 Apr 2026, 08:14 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए स्कोरबोर्ड को रॉकेट की रफ्तार दे दी। 7 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन पहुंच गया है, जहां अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर के स्पिनरों पर दबाव बनाए हुए हैं।

19:11 PM(3 hours ago )

KKR vs SRH Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 02 Apr 2026, 07:11 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 कैमरून ग्रीन*, 3 अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), 4 रिंकू सिंह, 5 रमनदीप सिंह, 6 अनुकूल रॉय, 7 सुनील नरेन*, 8 वैभव अरोड़ा, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 ब्लेसिंग मुजरबानी*, 11 कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन*, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल*।

सनराइजर्स हैदराबाद: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड*, 3 इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन*, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 शिवांग कुमार, 10 डेविड पेन*, 11 जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट सब्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन*, ईशान मलिंगा*, आर स्मरण, साकिब हुसैन।

 

19:05 PM(3 hours ago )

KKR vs SRH Live score: कोलकाता ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 02 Apr 2026, 07:05 PM IST

कोलकाता ने अपने पहले होम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

18:42 PM(4 hours ago )

KKR vs SRH Live score: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता की टक्कर हैदराबाद से

Posted by: सौरभ मिश्रा, 02 Apr 2026, 06:42 PM IST

आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है।