KKR vs LSG: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का टारगेट, रघुवंशी-रहाणे की दमदार पारियां

KKR vs LSG live Score updates: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंत ने टॉस के बाद कहा कि  वे विरोधी टीम को मुश्किल में डालना चाहते हैं और उन्हें अपने गेंदबाजों पर इतना भरोसा है कि वे अच्छा काम करेंगे। पंत ने कहा कि जीत से माहौल ज़रूर अच्छा होता है। 

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वो भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। ब्लेसिंग मुजरबानी के स्थान पर सुनील नरेन खेल रहे हैं। इस मुकाबले में बारिश बाधा बन सकती। ऐसी संभावना जताई गई है कि शाम के वक्त कोलकाता में बादल बरस सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर केकेआर के लिए आगे की राह और मुश्किल हो सकती है। 

केकेआर ने अबतक 3 मैच खेले हैं, इसमें से 2 मैच गंवाए हैं जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था तो टीम को पहली जीत की तलाश है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है और एक गंवाया है। 

21:48 PM(34 minutes ago )

कोलकाता ने लखनऊ को दिया  182 रनों का लक्ष्य 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 09 Apr 2026, 09:48 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। ईडन गार्डन्स में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। 

अंगकृष रघुवंशी ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

20:00 PM(2 hours ago )

कोलकाता ने पॉवरप्ले में बनाए एक विकेट पर 56 रन 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 09 Apr 2026, 08:00 PM IST

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान में 56 रन बना लिए हैं। रहाणे 23 , जबकि रघुवंशी 20 रन पर नाबाद हैं। 

19:51 PM(3 hours ago )

कोलकाता को पहला झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 09 Apr 2026, 07:51 PM IST

लखनऊ के तूफानी गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में विकेट झटका। उन्होंने फिन एलन को 9 रन पर पवेलियन भेजा। 

19:14 PM(3 hours ago )

KKR vs LSG Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा, 09 Apr 2026, 07:14 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कैप्टन और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। 

LSG बेंच: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग-फर्स्ट XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

KKR बेंच: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट

19:04 PM(3 hours ago )

KKR vs LSG Live score: लखनऊ ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा, 09 Apr 2026, 07:04 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता की टीम में एक बदलाव हुआ है। ब्लेसिंग मुजरबानी के स्थान पर सुनील नरेन खेल रहे हैं। 

18:09 PM(4 hours ago )

KKR vs LSG Live score: केकेआर की टीम में वरुण की वापसी होगी?

Posted by: सौरभ मिश्रा, 09 Apr 2026, 06:09 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11 में दो खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन खेल सकते हैं। 

18:07 PM(4 hours ago )

KKR vs LSG Live score: आईपीएल में आज कोलकाता की लखनऊ से टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 09 Apr 2026, 06:07 PM IST

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से टक्कर होगी। इस मैच में बारिश की आशंका है।