KKR vs GT Score: केकेआर ने 181 का लक्ष्य दिया, गुजरात का स्कोर-123/2; गिल का अर्धशतक

KKR vs GT Live score Updates: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 180 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन जोड़ लिए थे। शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। गिल ने 27 गेंद पर अर्धशतक जमाया। जोस बटलर 25 और साईं सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हुए।

केकेआर के लिए कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली। कगिसो रबाडा ने 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में 5 मैच खेले हैं और इसमें से 4 गंवाए हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया था। 

22:42 PM(8 minutes ago )

GT vs KKR Live updates: शुभमन गिल शतक की ओर

Posted by: सौरभ मिश्रा, 17 Apr 2026, 10:42 PM IST

शुभमन गिल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 43 गेंद में 78 रन बना लिए हैं। गिल ने 7 चौके और 4 छक्के उड़ाए हैं। 

22:41 PM(10 minutes ago )

GT vs KKR Live updates: साई सुदर्शन 22 रन पर आउट हुए थे

Posted by: सौरभ मिश्रा, 17 Apr 2026, 10:41 PM IST

साई सुदर्शन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। उनका विकेट सुनील नरेन को मिला। 

22:39 PM(11 minutes ago )

GT vs KKR Live updates: गिल का अर्धशतक

Posted by: सौरभ मिश्रा, 17 Apr 2026, 10:39 PM IST

181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11वें ओवर में शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ गुजरात की टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया।

19:55 PM(3 hours ago )

GT vs KKR Live updates: कोलकाता की खराब शुरुआत

Posted by: सौरभ मिश्रा, 17 Apr 2026, 07:55 PM IST

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गंवा दिए हैं। अजिंक्य रहाणे, रघुवंशी और टिम साइफर्ट आउट हो गए। 

19:44 PM(3 hours ago )

GT vs KKR Live updates: कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

Posted by: सौरभ मिश्रा, 17 Apr 2026, 07:44 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।