LIVESRH vs RR: 217 रन के लक्ष्य में राजस्थान ध्वस्त, 10 रन पर 5 विकेट गिरे; डेब्यूटेंट हिंगे का कहर

SRH vs RR Live Score: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम ने महज 10 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच की तस्वीर शुरुआती ओवरों में ही साफ होती नजर आई। डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक झटके दिए और राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की अहम पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट हासिल किए।

डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने एक ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को आउट कर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। वैभव सूर्यवंशी और लुहान ड्रे प्रिटोरियस को कैच आउट कराया, जबकि ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्होंने चौथा विकेट के रूप में रियान पराग को भेजा पवेलियन। 

इसके बाद दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल भी सस्ते में आउट हो गए। उन्हें डेब्यू कर रहे साकिब हुसैन ने कैच आउट कराया।

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स भारी दबाव में है और उसे जीत के लिए अभी 215 रनों की जरूरत है। क्रीज पर डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं, लेकिन शुरुआती झटकों ने टीम की राह बेहद मुश्किल कर दी है।

22:03 PM(17 minutes ago )

SRH vs RR, डेब्यू पर प्रफुल्ल हिंगे का तूफान, 2 ओवर में चटके 4 विकेट 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 13 Apr 2026, 10:03 PM IST

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को भारी झटका दिया। 

217 रनके के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 2 ओवर में 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर मात्र 2-4 रन के आसपास सिमट गया।

डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया- वैभव सूर्यवंशी (0), लुहान ड्रे प्रिटोरियस (0) और ध्रुव जुरेल (0) को आउट किया, फिर रियान पराग को भी पवेलियन भेजा।

दूसरे ओवर में साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल (सस्ते में) को कैच आउट कराया। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 27/5 पर है (लगभग 4.4 ओवर में) और जीत के लिए अभी भी 190 रन की जरूरत है।

 क्रीज पर डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा हैं, लेकिन शुरुआती 5 विकेटों के झटके ने मैच SRH की तरफ झुका दिया है।

20:05 PM(2 hours ago )

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 08:05 PM IST

ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में शानदार वापसी करने वाली हैदराबाद की पारी को 6.5 ओवर में दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा के बाद अब ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौट गए। ईशान किशन 36 रनों पर क्रीज पर टिके हुए हैं।

स्कोर: 55-2 (6.5 ओवर)

20:01 PM(2 hours ago )

पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 51 रन

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 08:01 PM IST

छह ओवर पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और ईशान किशन की आक्रामक जोड़ी ने शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी की। SRH ने पावरप्ले को अच्छे स्कोर के साथ समाप्त किया है।

स्कोर: 51-1 (6 ओवर) | पावरप्ले समाप्त 

19:56 PM(2 hours ago )

5 ओवर के बाद स्कोर पहंचा 40

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:56 PM IST

पांच ओवर पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और ईशान किशन की जोड़ी अब अच्छी रफ्तार पकड़ चुकी है। शुरुआती झटके के बाद हैदराबाद की पारी लगातार ऊपर की ओर जा रही है।

अभी स्कोर: 40-1 (5 ओवर)

19:51 PM(2 hours ago )

4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 28/1

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:51 PM IST

चार ओवर पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और ईशान किशन के बीच अच्छी पार्टनरशिप चल रही है। शुरुआती झटके के बाद हैदराबाद अब रन बनाने की रफ्तार बढ़ा रहा है।

अभी स्कोर: 28-1 (4 ओवर)

19:46 PM(3 hours ago )

3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 16/1

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:46 PM IST

तीन ओवर पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू कर दिया है। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी अब रफ्तार पकड़ रही है।

अभी स्कोर: 16-1 (3 ओवर)

19:42 PM(3 hours ago )

2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 6/1

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:42 PM IST

दो ओवर पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 6 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर आउट हो गए थे, जिसके बाद ट्रेविस हेड (4 रन) और ईशान किशन (2 रन) क्रीज पर हैं। हैदराबाद की शुरुआत बेहद धीमी और दबाव वाली रही है। जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने SRH की पारी अभी तक संघर्ष कर रही है।

19:35 PM(3 hours ago )

हैदराबाद को पहले ही गेंद पर बड़ा झटका, अभिषेक आउट

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:35 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआती झटका लगा है। पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर की घातक गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रवि बिश्नोई ने शानदार कैच लपका। स्कोर बोर्ड पर 0-1 (0.1 ओवर)। ट्रेविस हेड क्रीज पर डटे हुए हैं, लेकिन हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। अब देखना होगा कि ट्रेविस हेड और बाकी बल्लेबाज इस दबाव को कैसे संभालते हैं।

19:32 PM(3 hours ago )

टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग क्या बोले?

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:32 PM IST

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि इस सीजन में पहली बार इस पिच का इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए उन्हें शुरुआत में थोड़ी नमी और चिपचिपाहट रहने की उम्मीद है। टीम में बदलावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बृजेश की जगह तुषार देशपांडे को शामिल किया गया है, जबकि शिमरोन हेटमायर को आराम देकर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को डेब्यू का मौका दिया गया है। रियान ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा कि संजू सैमसन और कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में उन्होंने रणनीतिक रूप से काफी कुछ सीखा है और अब वे टीम के लिए कड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

19:31 PM(3 hours ago )

टॉस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का बयान

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:31 PM IST

कप्तान ईशान किशन ने टीम में दो बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे की वापसी हुई है। अपनी कप्तानी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अंडर-19 और राज्य स्तर पर लंबे समय से नेतृत्व कर रहे हैं, जिससे उन्हें खेल की परिस्थितियों को बेहतर समझने और अधिक केंद्रित रहने में मदद मिलती है। ईशान ने जोर दिया कि क्रिकेट व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय टीम वर्क का खेल है और कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में अधिक परिपक्व बनाया है, जिससे उन्हें भारतीय टीम में वापसी करने में भी काफी मदद मिली।

19:27 PM(3 hours ago )

दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:27 PM IST

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और हर्षल पटेल।

19:12 PM(3 hours ago )

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:12 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

19:12 PM(3 hours ago )

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Posted by: सुमित कुमार, 13 Apr 2026, 07:12 PM IST

आईपीएल 2026 के आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है और कप्तान ने पिच की नमी का फायदा उठाने के लिए हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश होगी कि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी के दम पर बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया जाए, जबकि राजस्थान के गेंदबाज शुरुआत में ही झटके देने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।